Bakwas News

बसपा की नीतियों को जनजन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : विजय

बलिया। बहुजन समाज पार्टी की बैठक शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित अम्बेडकर संस्थान के सभागार में हुई। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी व पार्टी के आजमगढ़ व वाराणसी मंडल के मुख्य सेक्टर जोन इंचार्ज डॉ. विजय प्रताप ने पार्टी सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देशों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।

कहा कि पार्टी सुप्रीमो ने नगर निकाय चुनाव को मजबूती से लड़ने के लिए पार्टी की नीतियों व संदेशों को प्रत्येक वार्ड एवं बूथों तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ता करें ताकि पार्टी को मजबूती मिल सके। बैठक में मुख्य अतिथि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की, जिसमे वामसेफ की जिम्मेदारी अवधेश कुमार भारती तथा लाल मोहरराम, सियाराम को जिला कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गयी। बैठक में विशिष्ट अतिथि मुख्य सेक्टर जोन इंचार्ज हरिशचंद गौतम, विनोद चौहान, ओमकार शास्त्री, चेतई राम ने पार्टी की मजबूती के लिए अपना विचार रखा। सभी ने निकाय चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए जी जान से लग जाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया।

इस मौके पर विनोद सेहरा, शैलेन्द्र, शनि, हीरालाल कौशल, जितेन्द्र  भारती, अजय राम, महफूज आलम, केशरीनंदन तिवारी, कमलेश सिंह, भोला राम, रणजीत भारती, पटेल राम, जनार्दन राम, नंदलाल राम, साहिल नाथ वर्मा, इश्तियाक अहमद, दीपू गुप्त, अरुण कुमार, दीपनारायण राजीार, कृष्ण कुमार भारती, सुनील पासवान, शत्रुध्न राम, मनोज भारती, श्यामकरण राजभर, प्रभाचंद बौद्ध, अश्वनी कुार, धनजी भारती, संजय भारती, सत्येन्द्र भारती, सुरेन्द्र निषाद आदि थे।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment