तरारी। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तरारी थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव में खेत में आर काटने के विवाद को ले दो पक्षों के बीच हुई झड़प में एक युवक को छारा मार घायल कर दिया गया। तरारी थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि महादेवपुर गांव में जमीनी विवाद में महादेवपुर गांव निवासी स्व. शिवशंकर सिंह के 40 वर्षीय पुत्र वीरबहादुर सिंह को गांव के नामजद लोगों के द्वारा जमीनी विवाद में छारा मार कर घायल कर दिया गया।
इसके बाद परिजनों द्वारा आनन-फानन में जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरारी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया। तरारी थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव के ही विनोद और प्रमोद पर नामजद मामला दर्ज किया गया है।