Bakwas News

विद्यावाचस्पति से अलंकृत हुए संजय सिंह

आरा। राष्ट्रभाषा हिंदी एवं लोक भाषाओं के प्रचार प्रसार एवं विकास के लिए समर्पित थावे विद्यापीठ अपने स्थापना काल से ही हिंदी एवं हिंदी की सहायक बोलियों और उप बोलियों के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर प्रयत्नशील है। भारतीय लोक साहित्य को हिंदी के माध्यम से प्रकाश में लाने की दिशा में थावे विद्यापीठ की अहम् भूमिका रही है।इसी कड़ी में बीते 15-16अक्टूबर को जगन्नाथ पुरी अधिवेशन भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।

अधिवेशन के उद्घाटनकर्ता एवं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि सम्मान से व्यक्ति का मान बढ़ता है और अपमान से व्यक्ति का व्यक्तित्व संकुचित होता है । एतदर्थ हिंदी साहित्य सहित अन्य भारतीय भाषाओं के सारस्वत साधकों को सम्मानित कर प्रमाण पत्र एवं मानद उपाधियां प्रदान करने का सिलसिला जारी है; ताकि उनका मनोबल बढ़े और आए दिन हिंदी और हिंदी की सहायक भाषाओं के ज्वलंत मुद्दों, विषयों, शोध परक कार्यों एवं सामाजिक साहित्यिक सेवा कर्तव्यों पर आधारित संगोष्ठी, शिविर, कार्यशाला ,अनुष्ठान सभा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संचालन एवं शिक्षण प्रशिक्षण का आयोजन होता रहे और साहित्यकार सम्मानित होते रहें। इस दिशा में भी थावे विद्यापीठ प्रयत्नशील है। विद्यापीठ की स्थापना का उद्देश्य कला ,साहित्य और संस्कृति का उन्नयन करना है।

बिहार स्थित आरा निवासी,मुंबई के चर्चित युवा उद्यमी एवं हिन्दी-भोजपुरी सेवी संजय सिंह को जगन्नाथ पुरी अधिवेशन के सम्मानोपाधि अर्पण सत्र में विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया।यह उपाधि पीएचडी के समतुल्य होती है।यह उपाधि श्री सिंह को उनके हिन्दी-भोजपुरी के प्रति समर्पण और सुदीर्घ सेवा को ध्यान में रखते हुए प्रदान की गई है।

संजय सिंह को विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि मिलने पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।बधाई देने वालों में राजेन्द्र प्रसाद सिंह राकेश कुमार तिवारी उमेश कुमार मिश्र मुना बाबा अरबिन्द कुमार मिश्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय हदियाबाद के प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश राय मध्य विद्यालय काउप के प्रधानाध्यापक नन्द जी सिंह उत्क्रमित मध्य विद्यालय लालगंज के प्रधानाध्यापक उमेश कुमार पाठक प्राथमिक विद्यालय उतर पट्टी गडहनी के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार पाण्डेय मध्य विद्यालय सिकरिंया के प्रधानाध्यापक अभिनव कुमार सहित अनेको शामिल हैं।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment