Bakwas News

एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, नावो का संचालन बंद

वाराणसी। गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर से तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे मे एक मीटर पानी बढ़ा है। वही धारा मे काफी वेग है। इसको देखते हुए एहतियात के तौर पर नावो का संचालन बंद कर दिया गया है। वही जल पुलिस ने नाविको से गंगा से नावो को वापस ले जाने का निर्देश दिया है।

पर्वरतीय इलाके व पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे भारी बारिश होने की वजह से गंगा मे पानी बढ़ रहा है। बुधवार से ही जलस्तर मे वृद्धि हो रही है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार गंगा का 24 घंटे मे लगभग एक मीटर पानी बढ़ा है। गुरुवार की सुबह मे जलस्तर 66.46 मीटर रिकार्ड किया गया जो बुधवार की सुबह मे 65.48 मीटर तक था। जलस्तर बढ़ने से घाटों की सीढ़िया डूबने लगी है वही रेता पर पानी चढने से देव दीपावली की तैयारियां प्रभावित हुईं है। गंगा के जलस्तर मे वृद्धि को देखते हुए प्रशासन  अलर्ट हो गया है। सभी प्रकार के नावो का संचालन फिलहाल रोक दिया गया है। जल पुलिस प्रभारी ने नाविको से अपील की है की वो अपनी नाव को वापस ले आए। इसको लेकर प्रशासन की ओर से निगरानी की जा रही है।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment