Bakwas News

विश्व प्रसिद्ध चेतगंज की नाटकटैया का मेला आज, जिलाधिकारी करेंगे आज उद्घाटन

वाराणसी। विश्व प्रसिद्ध लक्खा मेले मे शुभकामनायें शुमार चेतगंज नक्कटैया लीला मेला करवाचौथ के दिन गुरुवार की रात मे होगा। इस मेले का आयोजन श्री चेतगंज रामलीला समिति के द्वारा किया जाता है। इस बार की लीला मेला मे भी आकर्षक लाग-विमानो के साथ देश कला व परिस्थितियों को दर्शाने वाली झाँकिया शोभायात्रा मे शामिल होंगी।

इस आशय की जानकारी रामलीला समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र गिरी ने दी। उन्होंने बताया की समिति प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी करवा चौथ के दिन गुरुवार की रात यह आयोजन कर रही है। श्री चेतगंज रामलीला समिति के संस्थापक स्व. बाबा फतेहराम ने इस रामलीला का आरम्भ किया था। क्षेत्ररीय नागरिकों व श्रीराम भक्तो के सहयोग से 135 वर्ष से अनव्रत रूप से यह लीला होती चली आ रही है। इस साल लीला का यह 136 वा साल होगा। गणमान्य लोगो की सहयोग से इस लीला के जरिए श्री चेतगंज रामलीला समिति को अंतराष्ट्रीय गौरव प्राप्त हुआ है।

समिति द्वारा वर्तमान परिवेश व समाज के ज्वलंत मुद्दों पर आधारित झाकिया लाग स्वाग के माध्यम से प्रदर्शित की जाती है।नटकटैया मे लाखो श्रद्धांलुओं की भीड़ उमड़ती है। मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी आज रात 12 बजे चेतगंज थाने के पास करेंगे।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment