वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय भारतीय प्रधोगिक संस्थान (आईआईटी) मे सोमवार को 11वें दीक्षांत समारोह का आयोजन स्वतंत्रता भवन मे किया गया। समारोह का शुभारम्भ मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन, वैदिक मंत्रोचार व कुलगित से हुआ। दीक्षांत समारोह मे कुल सात पूर्व छात्रों को प्रतिष्ठित पूर्व छात्र 2022 से सम्मानित किया गया।
समारोह मे फार्मास्युटिकल अभियांत्रिकी एवं तकनिकी की बीटेक की छात्रा श्लोका नेगी ने सर्वाधिक और पुरुस्कार (दस स्वर्ण एक रजत और दो पुरुस्कार) पाकर अपनी मेधा का परचम लहराया। श्लोका नेगी को बीटेक स्तर पर शैक्षणिक क्षेत्र मे सम्पूर्ण उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेसिडेंट स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया गया।
वही इलेक्ट्रोनिक्स इंजिनियरिंग की बीटेक की छात्रा इशिता अस्थाना को उत्कृष्ट सर्वागींण प्रदर्शन व नेतृत्व गुणों के लिए डैरेक्टर गोल्ड मैडल से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त इलेक्ट्रीकल इंजिनियरिंग के अश्वनी श्रीवास्तव ने कुल सात मेडल व पुरुस्कार, मैकेनिकल इंजियरिंग की आस्था मौर्या मे कुल पांच स्वर्ण पदक और एक पुरुस्कार, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजिनियरिंग के पियूष सरन ने चार स्वर्ण पदक और दो पुरस्कार, सिविल इंजिनियरिंग के रजत कुशवाहा ने दो स्वर्ण पदक और दो पुरस्कार, कम्प्यूटर साइंस को आशीष कुमार ने दो स्वर्ण एक पुरस्कार मिला। साथ ही केमिकल इंजिनियरिंग की तेजस्वीता सोम सिरामिका, इंजिनियरिंग के आदित्य चंद्रा, इंडस्ट्रीयल केमस्ट्री की आकांक्षा राजपूत, फार्मास्युटिकल इंजिनियरिंग के अजय मोदी, कैमिनिकल इंजिनियरिंग की दीक्षा गर्ग और सिविल इंजिनियरिंग की ईश्वरी पी सिंगवेकर ने दो स्वर्ण पदक पाकर सफलता के शिखर तक पहुँचे।
दीक्षांत समारोह मे कुल 1497 स्नात्तको को विभिन्न पाठ्यक्रमों मे उपाधिया प्रदान की गई। इसमें कुल 791 बीटेक, 271 आईडीडी, 299एमटेक/एमफार्मा और 42 एमएससी छात्रों को विभिन्न उपाधियों एवं 94 शोधार्थियों को डॉक्टरेट डिग्री से सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के चांसलर एवं नीति आयोग के सदस्य डा. विजय कुमार सारस्वत और संस्थान के निदेशक प्रोफेसर प्रमोद कुमार जैन ने छात्र छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया। समारोह मे आरएन त्रिपाठी उपस्थित रहे जिन्हे संस्था की तरफ से 51 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया।
पुरुस्कार वितरण का संचालन शैक्षणिक कार्य के अधिष्ठाता प्रो. श्याम बिहारी द्रीवेदी ने किया। इस दौरान मंच पर बोर्ड आफ गर्वनर के चेयरमैन पदमश्री डा. कोटा हरिनारायण और कुल सचिव (प्रभाव) राजन श्रीवास्तव, डा. आरके सिंह, प्रो. एलपी सिंह, प्रो. विकास दुबे सहित छात्र छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे।