मिसिंग ट्रैक चाइल्ड पोर्टल से बरामद किया गया 5 वर्ष पूर्व खोया किशोर October 3, 2022 by Bakwas News गहमर। थाना क्षेत्र के भदौरा क्षेत्र से करीब 5 वर्ष पूर्व गायब हुए एक बालक को बरामद करने में गहमर पुलिस ने सफलता पायी है। जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के भदौरा निवासी राकेश कुमार गुप्ता पुत्र रघुनंदन ने 17 फरवरी 2017 को गहमर थाने में तहरीर दी थी, कि उनका पुत्र विवेक कुमार गुप्ता (12 वर्ष) सुबह 10:00 बजे पढ़ने विद्यालय गया था और देर शाम तक वापस नहीं आया। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए गायब बालक की खोजबीन शुरू कर दी थी। करीब 5 वर्ष बीत जाने के उपरांत पुलिस कप्तान के निर्देश पर मिसिंग ट्रैक चाइल्ड पोर्टल के डायनेमिक सिस्टम पर उक्त बालक का डिटेल लोड किया गया, तो उसे बाल कल्याण समिति गया बिहार में होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी द्वारा नियमों सहित कार्रवाई करते हुए बाल कल्याण समिति से गुमशुदा बालक को ला कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। इस टीम में निरीक्षक अशोक तिवारी, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार पटेल, सुनील कुमार सिंह आदि शामिल रहे। Author: Bakwas News