Bakwas News

अस्सी घाट – साथियो संग गंगा मे नहाने गए ऑटो चालक की डूबने से मौत

वाराणसी। भेलुपुर थाना क्षेत्र के अस्सी घाट पर तीन लड़को के साथ गंगा नहाने आया 20 वर्षीय अजय केशरी की गहरे पानी मे डूबने से मौत हो गया। सूचना पर एनडीआरएफ व स्थानीय पुलिस के काफी खोज बिन के बाद भी युवक के शव का पता नहीं चल सका। घाट की सीढ़ी पर मृतक के कपड़े व आधार कार्ड मिले। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया था।

मुलरूप से बिहार प्रान्त के कैमूर के रहने वाले संतोष केशरी का 28 वर्षीय लड़का अजय बनारस के राजेंद्र नगर कालोनी मे किराए के मकान मे रहकर ऑटो चलाता था। अजय के साथ सुन्दरपुर के तीन युवक सुनील कुमार, कल्लू और एक अन्य लड़का अस्सी घाट पर नहाने गए थे। साथी सुनील ने बताया की अजय ने ही तीनो लोगो को अस्सी घाट पर नहाने चलने के लिए अपने ऑटो से लेकर आया था।

 

अचानक गहरे पानी मे जाने के कारण अजय कब पानी मे डूबने लगा हम साथियो को पता ही नहीं चला जब अजय जोर जोर से चिल्लाने लगा तब हम सभी लोगो ने उसको बचाने के लिए आसपास के लोगो से मदद माँगी तब तक वो गहरे पानी मे डूब चुका था। एनडीआरएफ और गौतखोरो ने कई घंटो तक अजय के शव का पानी मे काफी खोजबीन किया पर शव का पता नहीं चल सका।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment