Bakwas News

अमित शाह के रैली के पहले पूर्णिया में कई जगह NIA ने किया रेड

पटना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार आगमन से ठीक एक दिन पहले प्रदेश में NIA ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है। पूर्णिया में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पीएफआई के ठिकाने पर छापा मारा।

सूत्रों के अनुसार, एनआइए ने गुरुवार को पीएफाआई के पूर्णिया स्थित एक दफ्तर में छापेमारी की है। वहीं बिहार के अलावे कई अन्य राज्यों में भी एकसाथ छापेमारी की गयी है। इस दौरान करीब 10 राज्यों में कार्रवाई करते हुए एनआइए और ईडी ने 100 से अधिक पीएफआई कार्यकर्ताओं व नेताओं को गिरफ्तार किया है।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment