Bakwas News

गंगा-घाघरा में उफान से सहमे तटवर्ती लोग

बलिया। जनपद में खतरा बिंदु को पार कर घाघरा नदी तेजी से उच्चत्तम बाढ़ बिंदु की ओर बढ़ रही है। वहीं गंगा के जलस्तर में भी पिछले चार दिनों से बढ़ाव जारी है। प्रमुख दोनों नदियों के बढ़ाव पर होने के बाद विशेषकर घाघरा वाले क्षेत्र में एक बार फिर बाढ़ की आंशका प्रबल हो गयी है। घाघरा का पानी मांगलवार को निचले इलाकों में फ़ैलने लगा है।

आयोग के अनुसार तुर्तीपार गेज पर मंगलवार सुबह आठ बजे घाघरा का जलस्तर 64.650 मीटर रिकार्ड किया गया। नदी खतरे के निशान 64.010 मीटर से 64 सेमी ऊपर बह रही है। घाघरा यहां अपने उच्चत्तम जल स्तर 66.000 मीटर से मात्र 1.35 मीटर ही दूर है, जबकि जल स्तर में एक सेमी प्रति घंटे से भी अधिक का बढ़ाव बना हुआ है।

पिछले 16 घंटे मे 20 सेमी की बृद्धि दर्ज की गयी है। उधर, गायाघाट गेज पर सुबह आठ बजे गंगा का जल स्तर 54.780 मीटर रिकार्ड किया गया। नदी में एक सेमी प्रति घंटे का बढ़ाव बना हुआ है। यहां चेतावनी विन्दु 56.615 मीटर व खतरा बिंदु 57.615 मीटर है। उधर हाई लेवल की ओर बढ़ रही घाघरा के बाढ़ का पानी पेटे से निकलकर तुर्तीपार के दलित बस्ती, मल्लाह बस्ती आदि के निचले इलाकों में फ़ैलने लगा है।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment