Bakwas News

मेनू Close
Close

भोजपुर : आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर तरारी के धर्मपुरा में स्कूली छात्रों ने निकला तिरंगा यात्रा

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय धर्मपुरा में आजादी का अमृत महोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित कर तिरंगा यात्रा निकाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक उपेंद्र प्रसाद और संचालन पुष्पा देवी ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रघुनंदन चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगान के साथ तिरंगा लहरा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मध्य विद्यालय धर्मपुरा के छात्र – छात्रा सहित ग्रामीण भी आजादी के अमृत महोत्सव के तिरंगा यात्रा में शामिल थे। यात्रा लगभग डेढ़ किलोमीटर तक निकाला गया। वही पृथ्वी दिवस पर चर्चा करते हुए प्रधानाध्यापक उपेंद्र प्रसाद द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डाला गया। साथ ही वृक्षारोपण करने को ग्रामीणों सहित छात्रों को संकल्पित किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने वालों में वेद मित्र पाल, मीरा देवी, मीना कुमारी, प्रमिला देवी सहित छात्र – छात्रा और अभिभावक शामिल थे।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment