Bakwas News

महागठबंधन की नयी सरकार बनने पर भोजपुर में कार्यकर्ताओं और समर्थको ने मनाया जश्न, बांटी मिठाइयाँ

भोजपुर जिले के पूर्व एमएलसी लाल दास राय के आवास पर महागठबंधन की सरकार बनने पर जश्न का माहौल रहा और मिठाइयां बांटी गई । पूर्व एमएलसी व राजद बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष लालदास राय ने महागठबंधन के सरकार बनने पर खुशी जाहिर किया। श्री राय ने कहा कि आम आवाम की मांग और समय का तकाजा यही था की नीतीश कुमार व तेजस्वी जनहित मे ऐसा काम करें , जिसे दोनों ने मिलकर पूरा किया । इससे केवल शाहाबाद में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है , लोग अति उत्साहित हैं ।इस अवसर पर मौजूद रहे पूर्व विवि अध्यक्ष रजनीश यादव , रामबाबू प्रसाद, विनोद चंद्रवंशी, भास्कर कुमार , सहित सैकड़ो राजद कार्यकर्ता उपस्थित रहे थे।

 

वही पीरो में भी एनडीए का साथ छोड़ने एक बार महागठबंधन का नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुने जाने पर जश्न मनाया गया। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अक्षय लाल चौधरी , विपिन चौधरी , राजद नेता श्री राम सिंह , राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह , पूर्व जिला पार्षद प्रमोद कुमार सिंह , विजय यादव , जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुशवाहा , अरूण प्रताप सिंह, सुरेन्द्र कुशवाहा , धर्मेन्द्र कुमार सिंह उर्फ़ गुड्डू , राजद नेता मदन सिंह , चंदेश्वर सिंह , सरफराज खान , मुखिया कुमारी अर्पणा सिन्हा , कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल सलाम कुरैशी आदि ने नीतीश कुमार के फैसले को स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि इस फैसले से बिहार को नई दिशा और मजबूती मिलेगी । यह फैसला पूरी तरह बिहार की जनता के हित में है।

 

वही प्रखंड तरारी में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अरूण सिंह , युवा जदयू नेता शुभम पटेल , वर्तमान प्रखण्ड अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह उर्फ बिट्टू , विपिन चौधरी, राजा तरारी प्रखंड अध्यक्ष लालबाबू सिंह यादव, राजद के जिला उपाध्यक्ष सह जिला पार्षद उपाध्यक्ष  लाल बिहारी सिंह , जिला पार्षद सदस्य जितेन्द्र प्रताप सिंह, प्रमुख डेजी देवी , समाजसेवी धमेन्द्र सिंह , उपप्रमुख सुशील कुमार मिश्र उर्फ नीगम मिश्र , पूर्व जिला पार्षद सदस्य उपेन्द्र सिंह, राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह , धमेन्द्र राम , मुखिया मुन्ना सिंह , बसौरी मुखिया प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार , भकुरा मुखिया प्रतिनिधि रामईश्वर सिंह, सहार जिला पार्षद लक्ष्मण सिंह और युवा राजद नेता महावीर यादव आदि ने नीतीश कुमार के फैसले को स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि इस फैसले से बिहार को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

 

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment