Bakwas News

भोजपुर : तरारी में राजद प्रखंड अध्यक्ष ने कहा – जदयू को महागठबंधन में आने पर मिली मजबूती

बिहार में जदयू के महागठबंधन में आने पर राजद कार्यकर्ताओं खुशी जाहिर किया। तरारी राजद प्रखंड अध्यक्ष लालबाबू सिंह यादव ने कहा कि महागठबंधन और मजबूत होगा। बिहार में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विकास की धारा बहेगी। महागठबंधन में जदयू के आने से महागठबंधन को और मजबूती मिलेगी।
खुशी जाहिर करने वालों में भकुरा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि रामेश्वर यादव, महावीर यादव , भोजपुर जिला पार्षद उपाध्यक्ष लाल बिहारी सिंह यादव, कवि नंदजी पासवान, पूर्व जिला पार्षद उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, रॉकी सिंह, पूर्व मुखिया जेठवार बृजकिशोर प्रसाद, सीताराम पासवान, अनिल सिंह, रहमतुला अंसारी, धर्मेंद्र चौधरी और उपेंद्र सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर किया।
Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment