Bakwas News

बलिया : सिकंदरपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्म का आरोपी

सिकंदरपुर पुलिस  ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि कुछ दिनों पहले एक गांव के व्यक्ति ने करमौता निवासी सुभाष गोंड पर नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का अरोप लगाया था।

इस मामले में दुराचार के साथ ही पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। एसओ सिकन्दरपुर पंकज सिंह का कहना है कि आरोपित सुभाष को बस स्टेशन चौराहा से गिरफ्तार कर लिया गया। उनका कहना है कि कार्रवाई करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध रामायण सिंह, सिपाही राजकुमार यादव, आलोक शुक्ला आदि थे।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment