Bakwas News

गरीबों के उत्थान के लिए केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं ने बदला लोगों के जीवन का स्वरूप: विजय मांझी

केंद्र व बिहार सरकार की ओर से गरीब के उत्थान के लिए चलाये गए योजनाओं से लोगों के जीवन का स्वरूप बदला है। उनके रहन-सहन के साथ शिक्षा व अनुसाशन में भी बेहतर बदलाव आया है। यह बदलाव देश व राज्य की उन्नति का महत्वपूर्ण संकेत है। यह बातें गया नगर निगम द्वारा सम्राट भवन में आयोजित आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव पर दीनदयाल अंत्योदय योजना समारोह के उद्घाटन अवसर पर सांसद विजय कुमार मांझी ने कही। उन्होंने समारोह में रेहड़ी पटरी वालो का उत्सव में स्ट्रीट वेंडर को डिजिटल प्रमाण पत्र का वितरण करते हुए कहा कि डिजिटल व्यवस्था लागू होने से पेपर लेस कार्यों को जहां बढ़ावा मिला है वहीं कागज व पेन की खर्च में कमी आयी है। साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा मिला है। नगर निगम के माध्यम से नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा ने महिलाओं को डिजिटल का विशेष ट्रेनिंग दिलाकर उन्हें स्वाबलम्बी बनाया है। डिजिटल व्यवस्था से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया है।

महिलाएं स्वरोजगार पाकर हो रही स्वाबलम्बी: संजीव

समारोह में एमएलसी संजीव श्याम सिंह ने कहा कि महिलाएं स्वरोजगार पाकर स्वाबलम्बी हो रही है। साथ ही महिला सशक्तिकरण के साथ ही वे आत्मनिर्भर भी बन रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में देश व राज्य को विकास उन्मुख व विकासशील बनाने के लिए कई योजनाओं का सफल संचालन किया जा रहा है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा ने आगत अतिथियों में सांसद विजय कुमार मांझी, एमएलसी संजीव श्याम सिंह, डिप्टी मेयर ओंकारनाथ श्रीवास्तव को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। साथ ही योजनाओं के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला समूह के सदस्यों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में नुक्कड़ नाटक, संगीत, नृत्य से सम्बंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। साथ ही महिला समूह द्वारा लगाए गए भव्य स्टालो का भी आगत अतिथियो द्वारा निरीक्षण किया गया। समारोह में फुटपाथ दुकानदार संघ के अध्यक्ष अमरजीत गिरि मीडिया प्रभारी कृष्णदेव पांडेय, गोल पत्थर मार्केट कमेटी के अध्यक्ष रवि कांत कुमार, संगठन मंत्री शिवनाथ प्रसाद शर्मा, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे


 

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment