Bakwas News

बोधगया : नदी तटीय मार्ग पर अमवां गांव के पास कांवरियों से भरा एक कमांडर जीप अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौत

बोधगया में भगवान बुद्ध के दर्शन के लिए आ रहे कांवरियों से भरा एक कमांडर जीप अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सिवान जिले के एक कांवरिया जितेन्द्र सिंह उम्र करीब 42 वर्ष की मौत हो गयी। वहीं छह कांवरिया घायल हो गए। गाड़ी पर 15 कांवरिया सवार थे। घटना गया-बोधगया नदी तटीय मार्ग पर अमवां गांव के समीप  घटित हुई। पुलिस व एम्बुलेंस पहुंचने में थोड़ा विलंब होने पर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क को जामकर कर आगजनी की।

कांवरियों का यह ग्रुप सिवान जिले के एनएच नगर हसनपुरा थाना अंतर्गत सैदपुरा गांव के रहने वाले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गया से बोधगया की दिशा में तेजगति में आ रहे अनियंत्रित कमांडर जीप अमवां ब्रेकर के पास अचानक सड़क किनारे पलट गया। ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। जिसमें जीप के नीचे दब जाने एक कांवरिया की मौत हो गयी और छह कांवरिया घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही बोधगया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। सीएचसी से एम्बुलेंस के पहुंचते ही सभी छह घायलों इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेजा गया। ये सभी कांवरिया नालंदा व राजगीर से घूमकर बोधगया आ रहे थे। घायलों में नीतीश कुमार, तेजप्रताप, अनुज सिंह, नीरज सिंह, योगेंद्र सिंह व रामपुकार प्रजापति शामिल हैं। वहीं कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मृतक जितेन्द्र सिंह शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेजा गया। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment