Bakwas News

बलिया : टीडी कॉलेज में मनाया गया पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दिवंगत देवेन्द्र सिंह की नौंवीं पुण्यतिथि

बलिया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष स्व देवेन्द्र सिंह की नौंवीं पुण्यतिथि पर टीडी कालेज के राजेन्द्र प्रसाद सभागार में  श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि सियर के ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह के नेतृत्व में जिले भर से आए छात्र नेताओं, शिक्षकों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने स्व देवेन्द्र सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।

मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने सियर ब्लाक में देवेन्द्र सिंह की याद में एक स्मृति स्थल के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि देवेंद्र सिंह गांव की पगडंडियों से निकल कर जिले के सबसे बड़े महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष बने। यह अपने आप में अत्यंत महत्वपूर्ण है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अरूण सिंह ने कहा कि छात्र राजनीति में देवेंद्र सिंह के संघर्ष को याद कर उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राघव सिंह ने कहा कि छात्र राजनीति में जो जुझारूपन देवेन्द्र सिंह में थी, वर्तमान छात्र राजनीति में उसका अभाव दिख रहा है।

इस अवसर पर बृजेश सिंह गाट, रोहित चौबे, मिठाईलाल गुप्ता, रणवीर सिंह सेंगर,पंकज राय, आलोक सिंह कुंवर, अमित सिंह छोटू, धनंजय सिंह बिशेन, संतोष सिंह, संजय सिंह, राकेश सिंह भोला, रत्नेश सिंह पिंटू, कमलेश सिंह, मुकेश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह,उदय प्रताप सिंह, विक्की सिंह, मिंटू सिंह, मनीष सिंह, सौरभ सहयोगी, तेजप्रताप सिंह, हिमांशु सिंह, अनुराग पटेल, सुरज यादव, मदनी नसीम मोरिस, वीरप्रताप सिंह, अनमोल गुप्ता, बृजेश रितिक, कर्णवीर सिंह, चंदन सिंह, सम्राट कुंवर कार्यक्रम का संचालन छात्रनेता प्रवीण सिंह ने किया। सभी के प्रतिआभार उपेन्द्र सिंह सचिव चन्द्रशेखर मैराथन समिति और हिटलर सिंह ने संयुक्त रूप से जताया।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment