Bakwas News

बलिया : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 53 समूह की महिलाएं बनाएंगी 3.80 लाख तिरंगा

  • हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी तेज
  • खादी ग्रामोद्योग व दो एनजीओ को भी जिम्मेदारी
  • बीडीओ व एडीओ को निगरानी का दिया निर्देश

बलिया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक ‘हर घर झंडा’ कार्यक्रम के तहत शासन की ओर से जिले को चार लाख 40 हजार झंडा निर्माण कराने का लक्ष्य मिला है। इनमें से तीन लाख 80 हजार तिरंगा के निर्माण की जिम्मेदारी जिले की 53 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को दिया गया है। इसके अलावा खादी ग्रामोद्योग व दो एनजीओ को भी निर्माण की जिम्मेदारी दी गयी है। ब्लॉक के बीडीओ व एडीओ पंचायत झंडा निर्माण की स्थिति का नियमित निरीक्षण कर रहे हैं।
जिला मिशन प्रबंधक (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) राजीव रंजन सिंह की मानें तो 53 समूहों से तीन लाख 80 हजार तिरंगा झंडा का निर्माण कराया जायेगा। समूहों को इसके लिए आर्डर दिया जा चुका है। बताया कि झंडा का आकार 20 इंच गुणे 20 इंच का होगा। इसके लिए 25 से 30 रुपये प्रति तिरंगा के हिसाब से स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को भुगतान किया जाएगा। इनके अलावा खादी ग्रोमोद्योग विभाग व एनजीओ भी तेजी से तिरंगा बनाने का कार्य कर रही है। तिरंगा झंडा सूती व पॉलीस्टर के कपड़े का बनाया जाना है। निर्माण गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखना है।

समूहों को मिलेंगे 1.14 करोड़, होगी अच्छी कमाई

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सरकार के हर घर झंडा कार्यक्रम से जिले के 53 समूहों को लगभग एक करोड़ 14 लाख की कमाई होगी। इस कार्य में लगे समूहों को बैंकों से ऋण लेकर अन्य कारोबार करने का रास्ता साफ होने के साथ ही प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से किये जा रहे नित्य नए-नए प्रयोग को बल मिलेगा। सरकार के हर घर झंडा कार्यक्रम से जिले के 53 समूहों से जुड़ी लगभग 530 महिलाओं को रोजगार मिला है। तिरंगा निर्माण की कमाई से महिलाओं की आर्थिक स्थिति समृद्ध होगी।

तिरंगा निर्माण के लिए जिन समूहों, एनजीओ व विभागों को जिम्मेदारी दी गयी है। वहां कार्य की गुणवत्ता के लिए सभी ब्लॉक के बीडीओ को निर्देश दिया गया है। जुलाई के अंत तक तिरंगा बनाकर जिम्मेदारों को सौंपने का निर्देश दिया गया है।- प्रवीण वर्मा, सीडीओ

 

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment