Bakwas News

गया : स्वतंत्रता सेनानी विष्णु देव नारायण सिंह का निधन, शोक

गया शहर के तुतबाड़ी मुहल्ला आवास पर शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी विष्णु देव नारायण सिंह का निधन हो गया। इनका पैतृक घर टिकारी प्रखंड के चितौखर में है। इनके निधन पर गया जिला भाजपा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। शोक संदेश में भाजपा के वरीय नेता कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए अपनी जान की प्रवाह किये बिना देव नारायण सिंह से अंग्रेजों से लड़ा। ऐसे महान पुरुष को शत् शत् नमन। भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा के नेतृत्व जिला कमिटी के सदस्य तुतबाड़ी आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालो में शिवबालक सिंह, हम पार्टी के प्रदेश महासचिव रोमित कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता रंजय सेनापति, रंजीत कुमार अधिवक्ता, डॉ मनोज कुमार हड्डिरोग विशेषज्ञ, भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार यादव, डीके जैन, रेल संवेदक राजकिशोर सिंह, अभय शंकर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता मो मुख्तार खान, वकील कुमारी ज्योति आदि शामिल हैं। इधर, स्वतंत्रता सेनानी के निधन पर विधायक विरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद हरि मांझी, पूर्व विधायक श्यामदेव पासवान, राजीव नंदन दांगी, पूर्व जिला अध्यक्ष ललिता सिंह, जैनेंद्र कुमार, अनिल स्वामी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रूपेश कुमार, अनिल कुमार सिंह, क्षितिज मोहन सिंह, सरयू ठाकुर, महेश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी युगेश कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, वंदना कुमारी, प्रशांत कुमार आदि ने शोक जताया।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment