Bakwas News

बारिश नहीं होने के चलते नर्सरी में सुख रहे धान के पौधे

पटना जिला सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में कम वर्षा का असर दिखने लगा है। कम वर्षा से प्रभावित खेतों में दरारें पड़ने लगी है। पानी के अभाव में रोपनी का काम रुक गया है। खेतों में घटते जल स्तर से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई है। धान की सुरक्षा के लिए किसान अब बोरवेल पंप से खेतों में पानी सप्लाई कर रहे हैं। किसानों में अब भी वर्षा की आस बनी है। कम बारिश से पटना जिला सहित आसपास इलाके के खेतों में दरार पड़ने लगी है। मिट्टी में नमी अब भी बरकरार है, लेकिन सप्ताह भर से बारिश नहीं होने के कारण किसानों को एक-एक दिन भारी पड़ रहा है। घटते नमी से एक दो दिन के भीतर पौधों के मुरझाने की संभावना बनी है। समय सीमा के भीतर मानसून आगमन से किसान काफी खुश थे। निकटवर्ती जलाशयों से सिंचाई की सुविधा नहीं होने से किसान ट्यूबवेल से सिंचाई पर आश्रित हैं। कई स्थानों में भूजल स्त्रोत कम होने से ट्यूबवेल से पर्याप्त पानी की अब भी कमी है। सिंचाई सुविधा को मूर्तरूप नहीं दिए जाने के कारण मौसम आश्रित खेती करने वाले किसानों को कम वर्षा की मार झेलनी पड़ती है। सिंचाई की सुविधा नहीं होने से किसानों के खेतों के लिए पानी मिलने की कोई संभावना नहीं है।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment