अरवल। बीते शनिवार की अहले सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए अजय यादव की गोली मारकर निर्ममतरीके से हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद उनकी पत्नी प्रभा देवी के द्वारा परासी थाने में पांच लोगों को नामजादा अभियुक्त बनाया गया था। जिसमें मुख्य आरोपी अनिल चंद्रवंशी की पत्नी गीता देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि एक महिला आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। बाकी अन्य चार आरोपियों सहित अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
गौरतलब हो कि अजय यादव की प्रेम प्रसंग में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ही गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है |सभी आरोपी आपने घर छोड़कर फरार हैं।