Bakwas News

नोनहर पंचायत सरकार भवन में विशेष ग्राम सभा आयोजित कर 21 लोगों को दिया गया कबीर अंत्येष्टि योजना की राशि

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट 

प्रखंड क्षेत्र के नोनहर पंचायत के पंचायत सरकार भवन में मुखिया आभा देवी के अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में 21 लोगों को कबीर अंत्येष्टि योजना की राशि दी गई। पंचायत सचिव अफताब अंसारी ने ग्राम सभा को संबोधित करते हुए कबीर अंत्येष्टि सहित विभिन्न लाभकारी योजनाओं के संबंध में लोगों को बताया।

 

इसके उपरांत रौशन आरा, राजकुमारी देवी, धनजी शर्मा, बुधिया देवी, लालमुन्ना देवी, मुन्ना राम, मंजू देवी, संतोष राम, कलेंद्र चौधरी, रामवचन शर्मा, राधिका देवी, शिमला देवी, सीटी देवी सहित 21 लोगों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तीन-तीन हजार रुपये की राशि दी गई। मौके पर उपमुखिया विजय कुमार पटेल, मिक्की राज मेहता, रबिंद्र कुमार पटेल उर्फ रवी पटेल सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment