Bakwas News

छठिया तालाब की सफाई में जुटे स्वच्छता कर्मी, मुखिया ने कराई लाईट की मरम्मति

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत नोनहर में शनिवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत स्वच्छता कर्मियों ने तालाब की साफ सफाई की। स्वच्छता पर्यवेक्षक अरबिंद कुमार की देख रेख में तालाब में बढ़े पानी को कम कर उसमें पानी को स्वच्छ करने के लिए दवा आदि का छिड़काव किया गया। तालाब के चारो ओर सफाई की गई। पंचायत के मुखिया आभा कुमारी ने तालाब के चारों तरफ लगाये गए लाईट की मरम्मति कराई। आपको बता दें कि नोनहर का छठिया तालाब रोहतास जिले का एक प्रसिद्ध तालाबों में से एक है। यहाँ दूर दूर से लोग छठ महापर्व पर भगवान भाष्कर को अर्ध्य देने के लिए आते है। तालाब के चारो ओर छठ वर्ती बैठते है और लाईट जलता है तो यह दृश्य काफी आकर्षक होता है। यहां छठ पूजा समिति वर्तियों को सभी तरह की सुविधा भी उपलब्ध कराते है। रात्रि में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है। इस कार्य में छठ पूजा समिति को ग्रामीणों द्वारा काफी सहयोग किया जाता है। नोनहर में छठ पूजा की भव्यता को देख स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाता है। पुलिस अधिकारी के साथ पुलिस बल के जवान तैनात रहते है। गौरतलब हो कि शनिवार को नहाय खाये के साथ चार दिवसीय महापर्व छठ प्रारंभ हो गया है। रविवार को खरना, सोमवार को पहला अर्घ्य और मंगलवार को दूसरे अर्घ्य के साथ छठ व्रत संपन्न होगा। अभी से हीं चारों ओर छठ गीत गुंजने लगी है।

अनुमंडल पदाधिकारी व सहायक विद्युत अभियंता बिक्रमगंज ने किया छठ घाट का निरीक्षण

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज व सहायक विद्युत अभियंता बिक्रमगंज द्वारा संयुक्त रुप से भलूनी छठ घाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम मे छठ घाट स्थल पर बिजली व्यवस्था व छठ व्रतियों की सुविधाओं की जानकारी ली गयी। सहायक विद्युत अभियंता बिक्रमगंज राज कुमार के द्वारा बताया गया कि आस्था के चार दिवसीय छठ महापर्व पर व्रतियों को छठ घाटों पर विद्युत सम्बंधित किसी तरह की परेशानी न हो इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विद्युत अनुरक्षण एवं संपोषण संबंधित कार्यों का निरीक्षण हेतु कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।नियंत्रण कक्ष 2 दिनों के लिए बनाये जायेंगे। इस दौरान निर्वाध विद्युत आपूर्ति हेतु विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बिक्रमगंज के विभिन्न प्रशाखा क्षेत्रान्तर्गत सभी छठ घाटों पर भी कर्मियों को प्रतिनियुक्त की जाएगी, जो नियंत्रण कक्ष से समन्वय स्थापित करते हुए निर्वाध विद्युत आपूर्ति बहाल करने में सहयोग करेंगे।

उर्दू मध्य विद्यालय बिक्रमगंज की छात्राओं ने बनाए रंगोली ‌

 दीपावली के पूर्व संध्या पर रविवार को उर्दू मध्य विद्यालय बिक्रमगंज की छात्राओं ने कई मनमोहन रंगोली बनाया। विद्यालय परिसर में इनके द्वारा तैयार किए गए रंग बिरंगी रंगोलियां देख अभिभावकों के बीच आश्चर्य उत्पन्न हुआ। मौके पर उपस्थित अभिभावकों ने बताया कि इस तरह का आयोजन सिर्फ प्राइवेट विद्यालयों में देखने को मिलता है। उर्दू मध्य विद्यालय के छात्राओं द्वारा तैयार रंगोली को देख यह एहसास हुआ कि सरकारी विद्यालय में भी प्रतिभा की कमी नहीं है। बस जरूरत है उनके कौशल को अवसर देना। प्रभारी प्रधानाध्यापक अफजल अहमद ने बताया कि विशिष्ट शिक्षक संतोष कुमार के प्रेरणा से विद्यालय में इस वर्ष दीपोत्सव के त्यौहार दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। आयोजन का नेतृत्व विद्यालय की शिक्षिका शहनाज बेगम, रेशमा खातून, संजीदा प्रवीण एवं पुष्पा कुमारी ने किया। जिनके मार्गदर्शन में छात्राओं ने एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोली तैयार किया। विद्यालय के शिक्षक आमिर इकबाल, मोहम्मद जफर बारी खान, मुजाहिद जमीर खान, समीर कुमार एवं मोअजम अली निर्णायक मंडल में शामिल रहे। जिनके निर्णय पर वर्ग छः की छात्राओं का ग्रुप प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमें अक्सा परविन, आरिबा खातुन, जिया प्रविन, शाहिन खातुन, गुलाबसा खारतुन, अंजुम प्रविन एवं दरकसा खातुन शामिल थी। द्वितीय स्थान वर्ग 8 एवं तृतीय स्थान वर्ग 7 की छात्राओं ने प्राप्त किया।

केवल चुनाव लड़ना नहीं बल्कि काराकाट की तस्वीर बदलना ही मेरे जीवन का लक्ष्य : महाबली काराकाट से एनडीए प्रत्याशी महाबली सिंह ने भरा अपना नामांकन,समर्थकों की उमड़ी भीड़

काराकाट से एनडीए प्रत्याशी महाबली सिंह ने भरा अपना नामांकन,समर्थकों की उमड़ी राकाट 213 विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के जदयू प्रत्याशी महाबली सिंह ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। जिसके बाद विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी को काफी चरम पर है। शनिवार को नामांकन दाखिल करने पहुंचे महाबली सिंह के समर्थन में कार्यकताओं, समर्थकों और आम जनता का ऐसा जन सैलाब उमड़ा कि काराकाट से लेकर बिक्रमगंज और संझौली तक केसरिया रंग में रंग गया। यह नामांकन केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि एनडीए के लिए एक विशाल शक्ति प्रदर्शन बन गया, जिसने विपक्ष को कड़ा संदेश देने का काम किया है। अवसर पर नामांकन सह सभा समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरज पासवान प्रखंड अध्यक्ष रालोमा और संचालन भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. मनीष रंजन ने की। लोगों के उत्साह और समर्थन में दिखा अद्भुत नजारा : स्थानीय शहर के वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय,धारूपुर परिसर से नामांकन स्थल तक जाने वाले मार्ग पर सुबह से ही काराकाट विधानसभा क्षेत्र से लोगों का हुजूम जुटना शुरू हो गया था। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरक रहे थे और फिर एक बार, एनडीए सरकार तथा महाबली सिंह जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। जिसमें महिला समर्थकों की उपस्थिति भी विशेष रूप से उल्लेखनीय थी। सभा संबोधन में जंगलराज पर गरजे महाबली : नामांकन के बाद बिक्रमगंज शहर के राजीव गांधी मैदान जनता के साथ सभा सम्मेलन करते हुए महाबली सिंह ने बताया कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एनडीए के डबल इंजन की सरकार में विकास की बयार बह रही है। जो आगे भी बहती रहेंगी। दूसरी तरफ महागठबंधन का जंगलराज लालू यादव और तेजस्वी यादव पुनः बिहार में लाना चाह रहें है। जिसे बिहार की मतदाता जनता भलीभांति जान चुकी हैं। साथ ही बताया कि काराकाट विधानसभा की जनता ने जो प्यार और विश्वास आज मुझ पर जताया है, वह मेरे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है। जो मेरे जीवन का लक्ष्य मात्र लक्ष्य है कि काराकाट में ऐतिहासिक विकास का बयार ला सकूं। जिसके लिए में जनता से कहना चाहूंगा कि मैं केवल चुनाव लड़ने नहीं आई हूँ, बल्कि काराकाट की तकदीर और तस्वीर बदलने आई हूँ। जो एनडीए की डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। काराकाट को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में अग्रणी बनाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। यह जनसैलाब मेरे नहीं, बल्कि विकास और सुशासन के संकल्प का प्रतीक है। वहीं उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि काराकाट अब पुराने और खोखले वादों से थक चुका है और अब यहां की जनता बदलाव के लिए तैयार है। मेरा मुकाबला किसी व्यक्ति से नहीं, बल्कि पिछड़ेपन, उपेक्षा और भ्रष्टाचार से है। शनिवार को नामांकन के दौरान एनडीए के सभी घटक दलों के शीर्ष नेता मौजूद थे, जिन्होंने गठबंधन की एकजुटता को प्रदर्शित किया। इन नेताओं ने महाबली सिंह को अपनी पार्टी का पूर्ण समर्थन दिया और काराकाट विधानसभा को जनता से उन्हें भारी मतों से जिताने की अपील की। मौके पर पूर्व मंत्री संतोष सिंह निराला, सरोज सिंह,संजीव सिंह,जसीम कुरैशी,राजेश्वर सिंह, सुरेश तिवारी, बिरेंद्र चौधरी, मुखिया विनय चौधरी, बिहारी गुप्ता, ललित मोहन सिंह, डॉ. रविन्द्र सिंह, संजय वर्मा, भीम पांडे, भाई जितेंद्र, सूर्यवंश कुशवाहा, बब्लू ब्राम्हण,भीम सिंह, नवीन चंद्र साह, मनमोहन तिवारी, हीरा साह, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि पिंटू सिंह, सुनील गुप्ता मुखिया प्रतिनिधि, मोनू गुप्ता, भ्रमण सिंह, हरेंद्र हरियाली, अजीत सिंह,विनेशकांत तिवारी, सुनील सिंह, पप्पू सिंह, मुन्ना सिंह, रविन्द्र मेहता, अनिल सिंह, रमेश सिंह, नागा सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

मॉडर्न किड्स प्ले स्कूल में किया रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

दीपावली के शुभ अवसर पर मॉडर्न किड्स प्ले स्कूल, बिक्रमगंज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय प्रांगण रंग-बिरंगे रंगों से सजा नजर आया। उपप्राचार्य अंजली सिन्हा के देखरेख में छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कला का शानदार प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में सौर्या सिंह, रिया कुमारी, पियूस कुमार, साहिल कुमार, समर कुमार, नंदनी कुमारी, माहिरा, सोनम कुमारी, मोनित कुमार, हुसैन राजा, लक्ष्य कुमार, रूद्राक्षी कुमारी सहित कई छात्र छात्राओं ने भाग लिया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक सीएम चौधरी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और दीपावली के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला, टीम भावना और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। मौके पर प्राचार्य अनिता गुप्ता, शिक्षिका सिमरन गुप्ता, सुरभी कुमारी, डिम्पल कुमारी, आकांक्षा सिन्हा, लक्ष्मी गुप्ता सहित विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिका और छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

तुर्ती में दौड़ने के दौरान युवक को लगी गोली, पैर में गोली लगने से हुआ जख्मी

रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के तूर्ती गांव में सुबह दौड़ने निकले एक युवक को गोली लग गई। गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह जख्मी हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए बिक्रमगंज के आरा रोड में स्थित करूणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसका इलाज चल रहा है। जख्मी युवक की पहचान संझौली थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी ज्ञांसू कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह अपने ननिहाल तूर्ति गांव में रह कर नौकरी की तैयारी कर रहा था। गोली कहाँ से चली और कैसे लगी, किन कारणों से यह घटना हुई, इसका पता अब तक नहीं चल पाया है। थानाध्यक्ष बिक्रमगंज ललन कुमार ने बताया कि तुर्ती गांव में एक युवक को गोली लगने की सूचना मिली है। लेकिन इस मामले में अभी तक किसी ने कोई आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलते हीं कार्रवाई शुरू की जाएगी। अपूष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला भूमि विवाद से जुड़ा है, लेकिन जब तक पीड़ित पक्ष के द्वारा पुलिस को कोई आवेदन नहीं दिया जाता तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण

स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार द्वारा संचालित राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार मंगलवार को उर्दू मध्य विद्यालय बिक्रमगंज में कैंसर से बचाव के लिए बालिकाओं को एचपीवी का टिका दिया गया। मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के अंतर्गत बच्चेदानी के मुंह के कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में 9 वर्ष से 14 वर्ष आयु के बालिकाओं को टीका लगाया जा रहा है। पीएचसी बिक्रमगंज से जुड़ी एएनएम रीता कुमारी एवं संध्या कुमारी विद्यालय पहुंच बालिकाओं को टीका लगाया। इसके संदर्भ में उन्होंने बताया कि यौन संबंधी जानकारी के अभाव में बालिकाओं को प्रारंभिक दौर में कई समस्याओं से गुजरना पड़ता है। जो वैवाहिक जीवन के बाद विकराल रूप धारण करता है और संबंधित महिला को काफी परेशान होना पड़ता है। कैंसर जैसे असाध्य रोग का भी शिकार उन्हें होने पड़ता है। जिससे बचाव हेतु राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा मुख्य मंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के अंतर्गत निःशुल्क एचपीवी यानी ह्यूमन पेपिलोमा वायरस टीका बिहार सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया है। संबंधित टीका से भयभीत छात्राओं को टीका के लिए प्रेरित करते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद अफजल अहमद ने बताया कि इससे डरने की आवश्यकता नहीं है। 9 से 14 वर्ष आयु तक के बच्चियों को जो विद्यालय में नामांकित है, सबके लिए यह टीका अनिवार्य है। इसके साथ ही विद्यालय की शिक्षिका ज्योति कुमारी, पुष्पाकुमारी, टूनी कुमारी एवं संजीदा प्रवीन ने ह्यूमन पेपिलोमा वायरस टीकाकरण के फायदे को बालिकाओं के बीच रखने का काम किया। कुल 46 बालिकाओं को टीका लगाया गया।

सड़क दुर्घटना में मरे युवक का शव पहुंचते हीं घर में मचा कोहराम

बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के करमैनी खुर्द में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में मरे युवक 40 वर्षीय श्रीकांत पासवान पिता दीनानाथ राम का शव पहुंचते हीं घर में कोहराम मच गया। परिजनों को रो रोकर बुरा हाल था। घटना की सूचना पाकर काफी संख्या में ग्रामीण और आसपास के गांव के लोग पहुंचे। सभी ने परिजनों को ढाढस बंधाते रहे। आपको बता दें कि श्रीकांत पासवान सासाराम से ड्यूटी कर ऑटो से अपने गांव करमैनी लौट रहा था, उसके साथ उसके गांव का विश्वास पासवान तथा गांव का भगीना काराकाट थाना क्षेत्र के बुढवल का रहने वाला बिरजू पासवान पिता अशोक पासवान थे। तीनों ऑटो से आ रहे थे कि नोखा थाना क्षेत्र के तराड़ मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे स्कार्पियो ने ऑटो में सामने से टक्कर मार दी। जिसमें करमैनी खुर्द निवासी श्रीकांत पासवान सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में एक करमैनी खुर्द निवासी विश्वास पासवान पिता फूलेंद्र पासवान, दूसरे इसी गांव का भांजा काराकाट थाना क्षेत्र के बुढवल निवासी बिरजू पासवान पिता अशोक पासवान शामिल है।

दशहरा के मौके पर नोआंव में किया गया रामलीला का शुभारंभ

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के नोआंव गांव में दशहरा को लेकर वाराणसी की रामलीला पार्टी के कलाकारों के द्वारा रामलीला का आयोजन किया गया है। जिसका उद्घाटन सोमवार की रात 9 बजे से फीता काट कर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सह द डिवाइन पब्लिक स्कूल के सचिव अखिलेश सिंह ने किया। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, शैलेश मिश्रा, सोनू सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे। उद्घाटन के उपरांत अखिलेश सिंह ने कहा कि रामायण का हमारे हिंदू धर्म में अपना अलग ही महत्व है। यह समाज में भाईचारा, सामाजिक समरसता और माता-पिता के प्रति कर्तव्य को सिखलाता है। भगवान श्रीराम का जो चरित्र थी वैसे चरित्र के लोग अभी तक पूरे विश्व में देखने को नहीं मिला है। लोग अक्सर राम राज्य का उदाहण देते है। इसका मतलब यह है कि राम राज्य में सभी खुशहाल थे। आदमी के अलावा पशु पक्षी, पेड़ पौधे सभी खुशहाल होंगे। अब हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में रामराज लाने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने इस कार्य में प्रधानमंत्री का सहयोग करने का लोगों से अपील की। साथ हीं कलाकारों की हौसला अफजाई किये।रामलीला में काफी संख्या में नोआंव के अलावा आसपास के गांव के लोग उपस्थित थे।

बिहार सिपाही भर्ती में माइंड स्क्वायर के 16 छात्र-छात्राओं का रिजल्ट से क्षेत्र में खुशी का लहर

काराकाट नगर क्षेत्र के गोडारी में स्थित छोटी सी जगह से लगातार अपने परिणामों से सफलता हासिल कर फिर से एक बार माइंड स्क्वायर के छात्रों ने बिहार पुलिस के लिखित परीक्षा 2025 में अपना परचम लहराया है। बता दे कि कई छात्र छात्राओं ने माइंड स्क्वायर क्लास से सफलता हासिल की है। यह संस्थान ग्रामीण क्षेत्रों में 2017 से ही अपना प्रभाव छोड़ा है । इस संस्थान ने गरीब मेधावी छात्रों के लिए नःशुल्क शिक्षा भी प्रदान किया है। जिससे गांव क्षेत्र गरीब मेधावी बच्चों ने वो कर दिखाया है जिसकी उम्मीद बड़े शहरों के बच्चें नही कर पाते। माइंड स्क्वायर के निदेशक अमित कुमार ने बताया कि गांव क्षेत्र के बच्चों को सुविधा उपलब्ध हो तो बड़े पैमाने पर अच्छा कर जाएंगे । कहा कि बिहार पुलिस के लिखित परीक्षा में 15 छात्र छात्राओं का रिजल्ट हुआ । अभी कुछ महीने पहले अग्निवीर के परीक्षा में प्रमोद और विशाल एवं रेलवे टेक्नीशियन में भी एक और उसके अतरिक्त अन्य सरकारी नौकरियों में बहुत सारे छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि बिहार सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा में 13 छात्रा और 3 छात्रों यानी कुल 16 छात्र-छात्राओं का रिजल्ट ही नही बल्कि गांव क्षेत्र बच्चों बच्चियों का हुनर का परिचय देता है। इन छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय माइंड स्क्वायर संस्थान अमित सर और अरविंद सर और अपने माता पिता को दिया है। संस्थान के शिक्षक अरविंद कुमार ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा की संस्थान के लिए सबसे अहम दिन है बच्चों ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। कहा कि बिहार पुलिस भर्ती 2025 के लिखित परीक्षा में सोलह छात्र-छात्राओं ने माइंड स्क्वायर के लिए रिजल्ट बड़ी जश्न हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि बिहार पुलिस के फिजिकल में सत प्रतिशत बच्चे होंगे। सफल होने वाले छात्र छात्रा- अमन पांडेय, श्रेया कुमारी, कली कुमारी, खुश्बू, रानी कुमारी, निशु, निम्मी, प्रियांशु, गोलू, सोनू, संगीता, शुमन, वीणा, निक्की, संजू, कंचन शामिल है।