सड़क दुर्घटना में डीजे ऑपरेटर की मौत
कलेर,अरवल । बरात में जा रही डीजे गाड़ी बेलसर लख स्थित सोन नहर पर लगे बैरियर से टकराई जिससे डीजे ऑपरेटर की दर्दनाक मौत हो गई | मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय प्रखंड के मेहंदिया थाना क्षेत्र के बेलसार लख स्थित सोन नहर पर लगे बैरियर में डीजे गाड़ी टकरा गई जिसके ऊपर में बैठे ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गया | जिसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने डायल 112 टीम को दी सूचना के उपरांत डायल 112 की टीम घायल अवस्था में युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर लाया जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अरवल भेज दिया जहां चिकित्सकों ने जख्मी युवक को मृत्यु घोषित कर दिया | मृत्यु युवक की पहचान करपी थाना क्षेत्र के नादी गांव निवासी अखिलेश कुमार के पुत्र 22 वर्षीय विकास कुमार के रूप में की गई है| वह अपनी साथियों के साथ डीजे लेकर दाउदनगर की ओर एक बरात में जा रहा था तभी बेलसार लख स्थित नहर रोड पर लगे बैरियर में टकरा जाने से हादसा का शिकार हो गया है|फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनोंको सौंप दिया|इस दुर्घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है|