Bakwas News

आयुष्मान कार्ड वितरण समारोह का हुआ आयोजन

अरवल  । मुख्य सचिव, बिहार सरकार के पत्रांक-952 के आलोक में अरवल जिले में 18जुलाई से आयुष्मान कार्ड मिशन मोड़ में संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी अरवल वर्षा सिंह की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का समापन समारोह प्लस टू उच्च विद्यालय वलिदाद में मनाया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि आयुष्मान कार्ड निर्माण में अरवल जिला पूरे बिहार में प्रथम स्थान पर है।   जिले में कुल 3,12,624 लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है जो कि लक्ष्य का 66 प्रतिशत है। जिला पदाधिकारी द्वारा मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए बताया गया कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर अभी भी आयुष्मान कार्ड का निर्माण किया जाएगा। अतः अगर कोई लाभार्थी छूट गए हो तो अपने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सदर अस्पताल अथवा बेब (कॉमन सर्विस सेण्टर) में जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है।   जिला पदाधिकारी द्वारा सूचित किया गया कि आयुष्मान कार्ड केन्द्र सरकार एक बहुलक्षित योजना है। इस योजना के लाभार्थी किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में 05 लाख तक का मुफ्त ईलाज प्राप्त कर सकते है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु परिवार के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड होना आवश्यक है। अतः पात्र परिवार के सभी सदस्य अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएँ। मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, डीपीसी आयुष्मान के साथ अन्य उपस्थित रहे।

हर घर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

अरवल । जिला भाजपा कार्यालय बैदराबाद अरवल में जिले के सभी भजपा पदाधिकारीयों की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा अरवल जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने किया। इस बैठक में उन्होंने कहा की हर घर तिरंगा यात्रा करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती से लगने की जरूरत है हम सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रभाव से युक्त होकर संपूर्ण राष्ट्र के साथ अपने जिला अरवल में भी हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाना है।   इस बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला स्तरीय टीम में पांच प्रमुख कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी दी गई है जिसमे जिला महामंत्री कुशवाहा चंदन, राम आशीष दास, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भास्कर कुमार, संजीव कुमार ,युवा मोर्चा के संयोजक गुलशन कुशवाहा को बनाया गया है।   इस प्रमुख टीम के द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान देना है। 11 से 13 अगस्त तक हर घर तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के नेतृत्व में चलाया जाएगा। 12 अगस्त को महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारक पर स्वच्छता अभियान, किसान मोर्चा एवं महिला मोर्चा के द्वारा किया जाना तय हुआ है।     13 अगस्त को भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अनुसूचित जाति मोर्चा एवं अति पिछड़ा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के द्वारा किया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका ,स्मृति दिवस ,जिला स्तरीय संगोष्ठी सम्मेलन जिला भाजपा के द्वारा आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रांतीय नेता भी शिरकत करेंगे।   15 अगस्त को हर घर तिरंगा हर एक बूथ पर बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में झंडोतोलन करना सुनिश्चित किया गया है। इस बैठक में जिला महामंत्री माधव शर्मा ,जिला कोषाध्यक्ष कुंदन पाठक सहकारिता मंच के जिला अध्यक्ष गीरेंद्र शर्मा सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डॉ मनोज बने राजद चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

अरवल। राष्ट्रीय जनता दल बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देश पर चिकित्सा प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डा0 मोहित कुमार के द्वारा डा0 मनोज कुमार को राजद अरवल चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष। राजद के प्रदेश महासचिव डा0 मुन्नी लाल गुप्ता ने डा0 मनोज कुमार को जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर हर्ष व्यक्त कर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अरवल जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ आने वाले समय में एक नए मुकाम को हासिल करेगा। बधाई देने वाले में डा0 गोपाल प्रसाद प्रदेश उपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, डा0 निशांत रंजन, डा0 नंदिता राज, डा0 जितेंद्र कुमार, डा0 सुनील कुमार, डा0 दीनानाथ सिंह, डा0 अमरेंद्र सक्सेना तथा डा0 फैयाज अली शामिल हैं।   डा0 मनोज कुमार ने जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर कहा कि मुझे एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसके लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार विधान सभा तेजस्वी प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह तथा चिकित्सा प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डा0 मोहित कुमार को मेरे प्रति विश्वास बनाए रखने तथा भरोसा जताने के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूँ एवं आभार प्रकट करता हूँ। साथ ही साथ मैं यह विश्वास दिलाता हूँ कि राष्ट्रीय जनता दल एवं इसके लोकप्रिय नेता के प्रति पूरी तरह वफादार एवं इमानदार रहते हुए पूरी निष्ठा एवं लगन से अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करुंगा।

जिलाध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

अरवल। जनता दल यू के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मिथलेश कुमार का अरवल पहुंचने पर जनता दल यू के पुराने जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर जदयू के प्रदेश महासचिव जितेंद्र पटेल ने कहा कि इनके नेतृत्व में जनता दल यू जिला में काफी मजबूत होगा और आने वाले समय में अरवल जिला के दोनों विधानसभा क्षेत्र पर एनडीए की जीत होगी।   स्वागत करने वालों में निरंजन कुशवाहा जितेंद्र कुशवाहा अमरेश कुशवाहा चांद मल्लिक पुष्पा कुमारी धनेश कुमार कुशवाहा गुड्डू पटेल ब्रजभूषण कुशवाहा जेपी वर्मा गोदानी साव रंजीत कुमार कुशवाहा सहित अनेकों लोग शामिल थे।

बोलबम की जयघोष से सोमवार की पूरी रात गूंजता रहा करपी देवकुंड पथ

करपी,अरवल। बोलबम की जय घोष से सोमवार की पूरी रात गूंजता रहा करपी देवकुंड पथ। रविवार की अहले सुबह से देर रात तक देवकुंड जाने वाले कावरियों का जत्था से करपी इमामगंज भाया शहरतेलपा पथ पटा रहा। मध्य रात्रि के बाद डाक बम की जय घोष एवम भिशिल की आवाज गूंजते रहे जो सोमवार को आठ बजे तक चलता रहा।   तीसरी सोमवारी को जिले के सीमा पर स्थित बाबा दूधेश्वर नाथ पर बड़ी संख्या कावरिया समेत अन्य शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। करपीपी,शांति पुरम ,खजुरी समेत अन्य स्थानों पर शिवभक्त कवारियो के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उधर प्रखंड क्षेत्र के करपी,खजुरी, रोहाई,पाठक बीघा समेत अन्य शिवालयों में बाबा भोले नाथ पर जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तो की भीड़ उमड़ी रही। नादी में बुढ़वा महादेव तो तेरा में सहस्त्र लिंगी पर जलाभिषेक करने के काफी भीड़ उमड़ी। ऐसा कहा जाता है कि तेरा सहस्त्र लिंगी पर एक बार जलाभिषेक करने एक हजार का फल मिलता है।

पीड़ित से मिल जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने की मदद

करपी,अरवल। जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं समाजसेवी सुधीर शर्मा ने बंशी प्रखंड के सरवाली गांव में जाकर घर का एक मात्र बचा चिराग आनंद कुमार से मिल अपने स्तर से आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाते हुए उसे ढाढस बंधवाया। उन्होंने बताया की आनंद के पिता की मौत तीन वर्ष पूर्व करोना काल में हो गई थी अभी इस हादसा को वह भूल भी नही पाया था इसी बीच गुरुवार को इसकी मां रिंकू देवी एवम बारह वर्षीय भाई विवेक कुमार की भी अचानक मौत हो गई।   ऐसा कहा जा रहा है की दोनो की मौत स्वीट पॉइजनिग से हुई होगी। लेकिन जब तक पोस्मार्टम रिपोर्ट नही आ जाती तब तक इस घटना के कारण स्पष्ट नही हो सकता।इस परिवार के साथ यह एक बहुत बड़ा हादसा हुई है। ईश्वर इस अनाथ बच्चे को साहस देते हुए आगे बढ़ाए। ऐसी लोमहर्ष घटना किसी दुश्मन के साथ भी न घटे।उन्होंने बताया की मेरे द्वारा हर संभव इसे मदद किया जाता रहेगा।

हरियाली योजना को धरातल पर उतारने को लेकर किया गया वृक्षारोपण

करपी,अरवल। बिहार सरकार के हरियाली योजना को जमीन पर उतारने के लिए प्रखंड क्षेत्र के द्वारा पंचायत अंतर्गत तेरा गांव में वृक्षारोपण कार्यकर्म के तहत जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव कार्यालय प्रभारी सुशील कुमार सुनील एवं जिला परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि सुधीर शर्मा के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। पंचायत भवन, सरकारी विद्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने हेतु फलदार वृक्ष अमरूद, आम एवम पीपल का पेड़ लगाए गए।इस मौके पर जदयू नेता ने बताया कि सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिन-रात बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए चिंतित रहते हैं।   आम लोगों की स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए उन्होंने वन एवं पर्यावरण विभाग को निर्देश दिया है कि पूरे बिहार में लाखों पेड़ लगाए जाएं । आने वाला दिन मानव के जीवन में पेड़ के बगैर नीरस होने वाली है। विगत दिनों भीष्म गर्मी के प्रभाव के कारण लोग एसी और कुलर खरीदने के लिए दुकानों में लाइन लगा रहे थे अगर इतना मेहनत वह पेड़ लगाने में करें तो उन्हें एसी और कुलर की जरूरत नहीं रहेगी। वर्तमान में मानव जीवन पर पर्यावरण प्रदूषण सबसे बड़ा संकट बनकर आया है। ऐसे में आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण को अनुकूल बनाने में हर व्यक्ति को अपने आसपास एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए।   जीप अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि मानव और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक हैं। दिन प्रतिदिन पृथ्वी से वृक्षों के कम होने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। हमारी बुरी आदतें जैसे बेवजह पानी बर्बाद करना, पॉलिथीन का उपयोग, वृक्षों की कटाई आदि से पर्यावरण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इस कार्यक्रम में जनता दल के पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष यादव पूर्व प्रवक्ता जीतन शर्मा पैक्स अध्यक्ष नीतीश पटेल ,वेंकटेश शर्मा, पूर्व मुखिया पंडा पटेल ,सुनील पटेल आलोक शर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

तीसरे सोमवारी को मधुश्रवा मधेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक को ले उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कलेर, अरवल । पावन श्रावण मास के तीसरे सोमवार को मधुश्रवा मधेश्वर नाथ मंदिर में अहले सुबह से मंगला आरती के साथ जलाभिषेक और पूजन शुरू हुआ। अहले सुबह से ही मंदिर में जलाभिषेक हेतु श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के सभी शिवालियों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। भगवान शिव का पवित्र माह सावन होता है। ऐसे में सभी शिवालयों पर भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करने के लिए भीड़ उमड़ी रही।     भोर से लेकर रात तक मंदिरों में पूजा अर्चना का दौर चलता रहा। विभिन्न शिवालयों में भगवान शंकर को गंगाजल, बेलपत्र, दूध, भस्म, चंदन आदि से भक्तों ने जलाभिषेक किया। लोगों की आस्था और विश्वास है कि मधेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन मात्र से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।यही कारण है कि मधुश्रवा मंदिर में दूर दराज से काफी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने आते हैं।   वैसे तो पूरे सावन माह में श्रद्धालु यहां पूजा अर्चना कर जलाभिषेक करते हैं किंतु सोमवार को जलाभिषेक हेतु श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है। जलाभिषेक में श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए मंदिर परिसर में जगह-जगह पुलिस बल लगाए गए थे।थाना अध्यक्ष राहुल अभिषेक ने बताया कि गर्भगृह में महिला पुलिस बल के साथ-साथ दर्जनों पुलिस कर्मियों को शांतिपूर्ण जलाभिषेक हेतु तैनाती की गई थी।     जलाभिषेक करने में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए हमारे जवान जगह-जगह इसका ख्याल कर रहे थे। जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने जहां मेला परिसर में लगाए गए भिन्न-भिन्न स्टालों पर खरीदारी की।वही बच्चों ने झूला एवं अन्य खेल संसाधनों का भरपूर लुफ्त उठाया।   जलाभिषेक को लेकर मंदिर के आसपास काफी संख्या में पूजन सामग्री के स्टाल लगाए गए थे जहां से लोगों ने बेलपत्र सहित अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी कर जलाभिषेक किया।

सोननदी के तटवर्ती इलाके का डीएम ने की निरीक्षण

अरवल। जिलाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा सोन नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर सोन तटीय क्षेत्र सोहसा, सहार पुल एवं जनकपुर धाम का निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी को निदेशित किया गया कि ध्वनि विस्तारक यंत्र के द्वारा लोगों को सतर्क रहने हेतु सूचना प्रसारण करें कि कोई भी व्यक्ति नदी में ना जायें। जिला पदाधिकारी द्वारा स्थानीय लोगों से बढ़ते जल स्तर पर सतर्क रहने के लिए कहा गया। जिला पदाधिकारी द्वारा आपदा प्रबंधन पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को नाव की समुचित व्यवस्था करने हेतु निदेशित किया गया।   जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित अंचलाधिकारियों को निदेशित किया गया कि खतरनाक इलाकों में साईनेज की समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया कि बाढ़ निस्सरण खगौल के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जलस्तर की निगरानी सतत रूप से करें एवं बाढ़ निरोधात्मक कार्य शीघ्र अति शीघ्र कराना सुनिश्चित करें। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी के साथ अन्य मौजूद रहे।

प्रखंड कार्यालय परिसर में किया गया कृषि चौपाल का आयोजन

बिक्रमगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें बिक्रमगंज प्रखंड के 12 पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि, प्रखंड प्रमुख, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सहायक विद्युत अभियंता, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, किसान सलाहकार एवं डेढ़ सौ किसानों ने भाग लिया। कृषि चौपाल में आए हुए किसानों की समस्या सुना गया और चौपाल में ही निष्पादन करते हुए कार्रवाई की गई।   चौपाल का मुख्य उद्देश्य कृषि में सिंचाई का सुदृढ़ व्यवस्था करना, हर पंचायत को विद्युत फीडर उपलब्ध कराना एवं जमीन से संबंधित समस्याएं जैसे जमाबंदी, एलपीसी के समस्याओं को दूर करने का था। जिसमें सभी पदाधिकारी एवं कर्मी ने आए हुए किसानों को भरपूर सहयोग किया। और अपने-अपने विभाग से चल रहे योजनाओं के बारे में भी किसानों को अवगत कराया।