Bakwas News

सारणी पुरुष को स्थानांतरण के पश्चात दी गयी विदाई

विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, बिक्रमगंज में समारोह आयोजित कर सारणी पुरुष के रूप में अपनी सेवा दे चुके संजीव कुमार को बुधवार को स्थानांतरण के पश्चात विदाई दी गई। संजीव कुमार के द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि मैं प्रशाखा बिक्रमगंज से जा रहा हूँ लेकिन बिक्रमगंज के सभी कर्मियों एवं पदाधिकारियों के साथ व्यतीत की गयी यादें हमेशा याद रहेगी तथा आगे बताया गया कि मैंने अवर प्रमण्डल बिक्रमगंज में टीम की तरह कार्य किया। कब समय बीत गया पता ही नहीं चला। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमण्डल, बिक्रमगंज के कर्मियों एवं कनीय विद्युत अभियंताओं के द्वारा सारणी पुरुष के कार्यों की काफी सराहना की गयी। सहायक विद्युत अभियंता बिक्रमगंज राज कुमार के द्वारा बताया गया कि संजीव जी के द्वारा शीर्ष कंपनी के कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जाता रहा। विदाई सह सम्मान समारोह में जेई बिक्रमगंज नवदीप गोयल, जेई दिनारा विकाश कुमार, जेई प्रमुदित पटेल, जेई सूर्यपुरा आनंद कुमार, विद्युत कर्मी विकाश कुमार प्रभात, आदिल खान, मकसूद खान, संवेदक अरविंद कुमार, मुन्ना सिंह एवं समस्त मानवबल उपस्थित थें।

सोन नहर प्रमंडल कार्यालय बिक्रमगंज के समक्ष मौसमी दिया धरना

सोन नहर प्रमंडल कार्यालय के समक्ष मौसमी मजदूरों ने धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन रबी और खरीफ अवधि में नहर संचालन हेतु पूर्व से कार्यरत अनुभवी मौसमी मजदूरों को प्राथमिकता न दिए जाने के विरोध में किया गया। ज्ञात हो कि जल संसाधन विभाग द्वारा ज्ञापांक 2748, दिनांक 31 अगस्त 2024 को आदेश जारी कर सभी अधीक्षण अभियंताओं और कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया गया था कि नहर संचालन में पूर्व से कार्यरत एवं अनुभवी मौसमी मजदूरों को प्राथमिकता दी जाए। इसके बावजूद स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा इस आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। संघ ने बताया कि पूर्व में छंटनी के विरोध में 1 जुलाई 2024 से मजदूर क्रमिक भूख हड़ताल पर थे। 29 सितंबर 2024 को जल संसाधन मंत्री ने किसी भी कर्मी की छंटनी न करने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद हड़ताल समाप्त की गई। लेकिन अब तक आश्वासन के अनुरूप कार्रवाई नहीं हुई। संघ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आदेश का अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया गया तो मुख्यमंत्री और विभागीय कार्यालय के समक्ष उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विभाग की होगी।

निर्विरोध डेलिगेट निर्वाचित होने पर लोगों ने दी बधाई

बिस्कोमान पटना के अध्यक्ष के होने वाले चुनाव के लिए बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र से संझौली प्रखंड के चांदी इंग्लिश पैक्स अध्यक्ष विजय राय को निर्विरोध डेलिगेट चुने जाने पर लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। गौरतलब हो कि जिले के बिस्कोमान भवन में डेलीगेट का चुनाव गुरुवार को संपन्न हुआ। बिस्कोमान के निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला कृषि पदाधिकारी नयन प्रकाश ने बताया कि डेलीगेट का चुनाव शांति पूर्ण तरीके से हुआ। पुलिस बल व दंडाधिकारी की उपस्थिति में चुनाव कराया गया है। चुनाव के लिए सुबह से हीं नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी थी। इसमें संझौली प्रखंड के चांदी इंग्लिश पैक्स अध्यक्ष विजय राय सहित सभी 11 डेलिगेट का निर्विरोध चुन लिया गया। बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र से एक मात्र विजय राय का डेलिगेट के लिए चयन होने से लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।बधाई देने वालों में व्यापार मंडल बिक्रमगंज अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह उर्फ जवाहर सिंह, डा. कमेंद्र सिंह, भाजपा नेता मनीष रंजन सिंह, खैरा भूधर पैक्स अध्यक्ष सुनिल सिंह, प्रभात कृष्ण रंजन, जमोढी पैक्स अध्यक्ष बलवंत सिंह, नोनहर पैक्स अध्यक्ष अमन राज, चंदन कुमार, विशाल कुमार सहित कई लोग शामिल है।

नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों के साथ किया गया बैठक

रोहतास जिले के बिक्रमगंज प्रखंड के नोनहर पैक्स के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक पंचायत सरकार भवन में किया गया। जिसकी अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष अमन कुमार ने किया। जहा प्रबंधकारणी समिति की पहली बैठक में उपस्थित लोगों ने पैक्स अध्यक्ष का फूल माला से स्वागत किया। इस दौरान पैक्स अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित सदस्यों को सम्मानित किया। बैठक किसानों की धान अधिप्राप्ति सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी। कार्यकारणी समिति का गठन सभी सदस्यों की सहमति से किया गया है। खाद वितरण को लेकर चर्चा किया गया। ताकि किसानों की अनुकूल महत्वाकांक्षी लाभ मिल सके। वही पैक्स अध्यक्ष ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता किसानों की समस्याओं को दूर करना है। मौके पर सभी पैक्स सदस्य उपस्थित थे। बैठक में प्रबंधक के अनुपस्थित रहने पर लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारी से शिकायत करने का निर्णय लिया।

नोननहर में डीएम ने की समीक्षा दौरा, सीएम आगमन की सम्भावना

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के नोनहर में शुक्रवार को रोहतास जिलाधिकारी उदिता सिंह ने समीक्षा दौरा किया। जिनके साथ पहुंचे डीडीसी विजय कुमार पाण्डेय,बीपीआरओ शालिनी चर्तुवेदी एवं बीडीओ अमित कुमार ने नोनहर पंचायत से जुड़ी विकास कार्यों एवं योजनाओं की शुक्षमता पूर्वक अवलोकन किया। बताते चलें कि बिहार दौरा के अंतर्गत रोहतास जिला में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगमन प्रस्तावित है। हालांकि आधिकारिक स्तर पर आगामी 15 दिसंबर को जिले के चेनारी प्रखंड अंतर्गत मल्हीपुर गांव में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निर्धारित है। वही आगामी 27 दिसंबर को नोनहर में आगमन की सम्भावना व्यक्त की जा रही है।जिसको लेकर कर अधिकारियों का दौरा अहम माना जा रहा है। अपने बिहार दौरा के अंतर्गत मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत पार्ट -1,पार्ट-2, जल जीवन हरियाली सहित अन्य महतो कांची योजनाओं पर जनप्रतिनिधि तथा लाभुकों के साथ चर्चा करेंगे। नोनहर पहुंची जिलाधिकारी ने मुखिया आभा देवी के साथ पंचायत सरकार भवन, जल टावर, गली-नाली एवं अमृत सरोवर का जायजा लिया। विगत वर्ष नोनहर में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित था जिसके अंतर्गत यहां विकास कार्य तेजी से कराए गए थे। परंतु किसी कारणवश उनका कार्यक्रम स्थापित हो गया और कुछ कार्य अधूरे पड़ गए थे। संभावना व्यक्त की जा रही है कि दौरा के लिए नोनहर चयनित हुआ तो अधूरे पड़े कार्यो में विभागीय स्तर पर तेजी लाई जाएगी।

बिक्रमगंज में मंदिर के ग्रील से लटका मिला किशोर का शव

बिक्रमगंज शहर के डुमरांव रोड में स्थित गोबर्धन मंदिर से शनिवार की सुबह 6 बजे पुलिस ने एक किशोर का शव बरामद किया। शव की पहचान शहर के ढिबरा मोहल्ला निवासी स्व. संजय रजवार के 15 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार उर्फ बौना के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि एक किशोर का शव गोबर्धन मंदिर में लटका पाया गया है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस वहां पहुंच शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। यह हत्या है या आत्म हत्या इसका खुलासा पैस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं हो सकता है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। लोगों के अनुसार किशोर नशे का आदी था और वह नशा के लिए सुलेशन और बोनफिक्स का भी उपयोग करता था।

बिक्रमगंज में मंदिर के ग्रील से लटका मिला किशोर का शव

बिक्रमगंज शहर के डुमरांव रोड में स्थित गोबर्धन मंदिर से शनिवार की सुबह 6 बजे पुलिस ने एक किशोर का शव बरामद किया। शव की पहचान शहर के ढिबरा मोहल्ला निवासी स्व. संजय रजवार के 15 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार उर्फ बौना के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि एक किशोर का शव गोबर्धन मंदिर में लटका पाया गया है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस वहां पहुंच शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। यह हत्या है या आत्म हत्या इसका खुलासा पैस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं हो सकता है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। लोगों के अनुसार किशोर नशे का आदी था और वह नशा के लिए सुलेशन और बोनफिक्स का भी उपयोग करता था।

अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाई गई भारत के प्रथम राष्ट्रपति की जयंती

देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती समारोह मंगलवार को स्थानीय व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर में बिक्रमगंज बार एसोसिएशन के तत्वावधान में एक समारोह का आयोजन हुआ। समारोह का उद्घाटन स्थानीय न्यायिक अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बार एशोसिएशन की ओर से कई वरीय अधिवक्ताओं को अंगवस्त्र, फूलमाला व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण भारद्वाज और संचालन महासचिव रवि रंजन कुमार उर्फ मुन्ना ने किया। इस अवसर पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुजीत कुमार, राजीव कुमार, विजयंत सिंह, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी जनमेजय चौधरी, मुंसिफ स्वयं श्रीवास्तव, न्यायिक दंडाधिकारी आदित्य गर्ग, महादेव जी, दीपक कुमार सिंह, लोक अभियोजन पदाधिकारी ललन जी आदि न्यायिक अधिकारी थे। न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने सर्वप्रथम डॉ राजेन्द्र प्रसाद के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इसके बाद वरीय अधिवक्ता उमेश प्रसाद मिश्र, कृष्णा तिवारी, अशोक कुमार सिंह, सच्चिदानंद मिश्र, विजय श्रीवास्तव, अनिल कुमार मिश्रा, ललन सिंह, गोपाल कृष्ण भारद्वाज, बैजनाथ सिंह, कुमार राजेंद्र प्रसाद को बार एसोसिएशन की ओर से न्यायिक अधिकारियों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर अधिवक्ता नरेन्द्र कुमार सिंह, केदारनाथ सिंह, रामनरेश सिंह, बबलू उपाध्याय, दिनेश सिंह, सुशील सिंह, विजय कुमार सिंह, पवन सिंह, विजय कुमार, मो अली खां, मनोज कुमार, कुमार ब्रजेश, मनोज कुमार, कुलदीप नारायण दुबे नसीम अहमद, परवेज आलम, कादीर अहमद खां सहित काफी संख्या में अधिवक्ता थे।

*अनुमंडल में शिक्षा की अलख जगाने वाले व्यक्तित्व थे राजबहादुर सिंह-डॉ मनीष रंजन

  स्थानीय वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय धारूपुर में महाविद्यालय के संस्थापक सचिव स्व० राज बहादुर सिंह की 21 वीं पुण्यतिथि पर गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर बिक्रमगंज नगर परिषद् के पहले अध्यक्ष तथा व्यापार मंडल के चेयरमैन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो०सिद्धनाथ सिंह उर्फ जवाहर सिंह ने कहा कि स्वर्गीय सिंह को बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में उच्च शिक्षा की अलख जगाने वाले व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता है। उन्होंने वीर कुंवर सिंह डिग्री महाविद्यालय एवं वीर कुंवर राज बहादुर सिंह इंटर महाविद्यालय की स्थापना क्रमशः 1978 एवं 1984 में कि, जो आज वित्त संपोषित महाविद्यालय हैं। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य एवं भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री डॉ मनीष रंजन ने कहा कि स्वर्गीय सिंह के जैसा व्यक्ति आज तक कोई हमारे अनुमंडल में दूसरा नहीं हुआ। ऐसे व्यक्ति सदियों में कभी कभी पैदा होते हैं और ऐसा कार्य कर जाते हैं जिससे लोग उन्हें युग युगांतर तक याद रखते हैं। इस समारोह में महाविद्यालय के सचिव लाल बिहारी सिंह, प्राचार्य प्रो सुरेंद्र कुमार सिंह, वार्ड पार्षद ललन चौरसिया, जितेन्द्र सिंह, अरूण सिंह, नगर परिषद् के पूर्व उपाध्यक्ष विकास सिंह उर्फ सरसठ सिंह, सरोज सिंह, प्रेमरंजन सिंह, चंदन सिंह, रिंकू सिंह, आशुतोष सिंह, अमृत, अनूप, गोलू, सुनील सिंह, हरेंद्र सिंह हरियाली, मनमोहन तिवारी, नंदा पांडेय, भीम पांडेय, दिनेश सिंह, प्रो वीर बहादुर सिंह, प्रो उमाशंकर सिंह, प्रो अखिलेश सिंह, प्रो ज्ञान प्रकाश सिन्हा, प्रो विजय कुमार सिंह, प्रोअनिल सिंह, प्रो कुमार विवेक, प्रो दिनेश पाठक, प्रो बलवंत सिंह, प्रो दिनेश कुमार, प्रो अजय यादव, प्रियतम कुमार, अभय कुमार सिंह, बृजेश सिंह, अजय कुमार मिश्रा, राजेश्वर सिंह, रोहित कुमार तिवारी, मंटू कुमार चौधरी, आलोक राम, श्याम बिहारी आदि सभी लोग उपस्थित थे

जिला स्तरीय सम्मेलन को लेकरबिक्रमगंज में बैठक

जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक सोमवार को बिक्रमगंज शहर के अरूण मार्केट के सभागार में की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजय वर्मा ने की। बैठक में आगामी 7 दिसंबर को सासाराम में होने वाले जिला स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित काराकाट विधानसभा प्रभारी अंजनी कुमार सिंह को कार्यकर्ताओं ने फूलों का माला देकर स्वागत किया। प्रदेश महासचिव अरूणा देवी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहीं कि काराकाट विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। विधानसभा प्रभारी ने बिहार सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने की अपील कार्यकर्ताओं से अपील की। बैठक में विजय कुमार चौधरी, इरशाद खां, मिंटू राज, कलू खां, प्रमोद कुमार चौधरी, बृज बिहारी सिंह, अलाउद्दीन अंसारी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।