Bakwas News

वित्त मंत्री द्वारा पेश बजट विकसित भारत की है नई आगाज – डॉ० मनीष

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 का अंतरिम बजट पेश करते ही एनडीए कार्यकर्ताओं सहित देश के लोगों में खुशी दिखी। वहीं इस अंतरिम बजट को लेकर भाजपा प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ महामंत्री अर्थशास्त्री डॉ० मनीष रंजन ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसके संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह पेश बजट देशहित में शानदार बजट है।   वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह बजट पेश कर देश को विकास का नया सौगात देने का कार्य किया है। जिस बजट में विकसित भारत को समर्पित बताया गया है। साथ ही भारत सरकार के इस बजट में गरीबों को पक्का मकान देने की घोषणा की गई है, जो प्रधानमंत्री के नेतृव में देशहित सराहनीय कदम है। यह बजट महिलाओं, युवाओं, किसानों के साथ मध्यम वर्गीय परिवार के उत्थान में काफी मददगार साबित होगा। इसके साथ ही बिहार विधानसभा में बहुमत साबित के बाद बिहार का बजट एनडीए की डबल इंजन की सरकार को विकास कार्य की मजबूती प्रदान करेगी।

नवनिर्वाचित व्यापार मंडल अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों ने किया शपथ ग्रहण

चौथी बार निर्विरोध निर्वाचित बिक्रमगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने कार्यकारिणी सदस्यों के साथ गुरुवार को पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाया गया।   इस अवसर पर बिक्रमगंज बीसीओ अखिलेश्वर कुमार व बजरंगी राय ने शपथ ग्रहण तहत व्यापार मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह सहित कार्यकारिणी के सदस्य ललन प्रसाद चौरसिया, ओम प्रकाश सिंह, संजय कुमार सिंह, राहुल सिंह, राम बच्चन चौधरी, मीना देवी, अखिलेश कुमार सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।   वहीं शपथ उपरांत अध्यक्ष ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वह हमेशा व्यापारियों के हित में कार्य करते हुए व्यापारियों को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे। साथ ही साथ बिक्रमगंज और संझौली प्रखंड के किसान हित में कार्य करते रहेंगे।   मौके पर कार्यपालक सहायक असगर अली, भाजपा प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ महामंत्री डॉ० मनीष रंजन, पहाड़ सिंह, विनोद सिंह, नागेश्वर सिंह, संजय सिंह, नथुनी सिंह, भूलेटन सिंह, गुडु सिंह, कृपा सिंह, पिंटू सिंह, धनजी सिंह, सुनील सिंह, वरुण सिंह, सरोज सिंह, बब सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद बिक्रमगंज विकास उर्फ सरसठ सिंह, चिंटू सिंह, रिंकू सिंह, हरेंद्र हरियाली, मनमोहन तिवारी, बलवंत सिंह, विवेक कुमार सहित सैकड़ों किसान व व्यापारी उपस्थित थें।

बीडीओ ने किया ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन योजना का शुभारंभ

बिक्रमगंज  प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मानी में शुक्रवार को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन योजना का हुआ शुभारंभ । जिसकी अध्यक्षता उक्त पंचायत के मुखिया लवजी कुमार गौतम एवं संचालन सरपंच अनिल कुमार चंचल ने की ।   स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज 2 के तहत “सक्षम बिहार स्वावलंबी बिहार ” के अंतर्गत सात निश्चय 2 में लक्षित “स्वच्छ गांव – समृद्ध गांव ” के उद्देश्य की प्राप्ति के लिए प्रखंड अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष – 2023-24 में चयनित ग्राम पंचायत मानी में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन एसएलडब्ल्यूएम योजना का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह , अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मधुरेंद्र कुमार सिंह , बीपीआरओ सोनाली चतुर्वेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर की ।   तत्पश्चात अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया । उक्त दौरान बीडीओ श्री सिंह ने अपने संबोधन में आमजनों से उक्त योजना में सार्थक सहयोग करने हेतु अपील की और सफाई कर्मियों को भी पूरी तन्मयता से कार्य को करने के लिए कहा ताकि स्वच्छ, सुंदर एवं निर्मल ग्राम पंचायत मानी का निर्माण हो सके ।   मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से ई-रिक्शा एवं पैडल रिक्शा को घर- घर से अपशिष्ट संग्रहण करने हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । मौके पर काराकाट मुखिया सह मुखिया संघ जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह , अन्य जनप्रतिनिधिगण , सभी वार्ड , समस्त ग्रामीण जनता एवं सफाईकर्मी लोग मौजूद थे ।

विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए राज्यों को दिया जाएगा पचास वर्षीय ब्याज मुक्त ऋण : राजेश्वर राज

केंद्र सरकार के प्रस्तुत बजट पर लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। एनडीए के नेताओं ने इसे विकसित भारत के सपने को साकार करने वाला बजट बताया है, वहीं इंडिया गठबंधन के नेताओं ने इसे केवल चुनावी बजट करार दिया है। भाजपा नेता पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विकसित भारत सपने को साकार करने वाला बजट पेश किया है। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार मानती है कि विकसित भारत की भव्य इमारत 4 मजबूत स्तंभों पर खड़ी होगी। युवाशक्ति, नारीशक्ति, किसान और गरीब ये चारों मजबूत स्तंभ है।   आज मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान हमारी ताकत बन चुके हैं। सरकार ने देश भर में तीर्थों और ऐतिहासिक स्थलों के विकास पर बल दिया है। इससे अब भारत में तीर्थ यात्रा आसान हुई है। वहीं दुनिया भी भारत में हेरिटेज टूरिज्म को लेकर आकर्षित हो रही है। आतंकवाद हो या विस्तारवाद… हमारी सेनाएं आज ‘जैसे को तैसा’ की नीति के साथ जवाब दे रही हैं। सरकार ने उनकी भी सुध ली है, जो अब तक विकास की धारा से दूर रहे हैं। ऐसे हजारों आदिवासी गांव हैं, जहां बीते 10 वर्षों में पहली बार बिजली और सड़क पहुंची है। लाखों आदिवासी परिवारों को अब जाकर पाइप से शुद्ध पानी मिलना शुरू हुआ है। मेरी सरकार का प्रयास रहा है कि सामान्य देशवासी की जेब में अधिक से अधिक बचत कैसे हो। पहले भारत में 2 लाख रुपये की आय पर टैक्स लग जाता था। आज भारत में 7 लाख रुपये तक की आय पर भी टैक्स नहीं लगता। पिछले 10 वर्षों में भारत ने राष्ट्रहित में ऐसे अनेक कार्यों को पूरा होते हुए देखा है, जिनका इंतजार देश के लोगों को दशकों से था। राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थी, आज यह सच हो चुकी है। हम सभी बचपन से गरीबी हटाओ के नारे सुनते आ रहे थे। अब हम जीवन में पहली बार बड़े पैमाने पर गरीबी को दूर होते देख रहे हैं। नीति आयोग के अनुसार, मेरी सरकार के एक दशक के कार्यकाल में करीब 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं।

अनजबित सिंह महाविद्यालय ने किया नैक एक्रीडिशन के लिए आईआईक्यूए अपलोड

बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के एकमात्र अंगीभूत इकाई अनजबित महाविद्यालय ने नैक एक्रीडिशन के दिशा में सकारात्मक पहल करते हुए आईआईक्यूए नैक के पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। आईआईक्यूए अपलोड करने के कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि विश्विद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. सी.एस चौधरी ने एस.एस.आर के संबंध में मार्गदर्शन दिया ।   कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ एस.एस.भाष्करम ने प्रति कुलपति के सुझाव को दृढ़ता से लागू करने का निर्देश डॉ अखलाख अहमद को दिया उन्होंने अपने संबोधन में प्रति कुलपति के प्रति विशेष रूप से आभार प्रकट करते हुए महाविद्यालय के सभी कर्मियों की प्रशंसा की। आगे भी इसी जज्बे के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रभात कुमार ने किया।   आईक्यूएसी समन्वयक डॉ अखलाख अहमद ने उक्त अवसर पर नैक एक्रीडिशन की सम्पूर्ण प्रक्रिया अर्थात आईआईक्यूए अपलोड से लेकर पीयर टीम के भ्रमण तक की गतिविधि पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए भविष्य में आने वाली चुनौतियों के सम्बन्ध में बताया। उन्होंने प्राचार्य के मार्गदर्शन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कहा कि इनके निर्देशन में महाविद्यालय चहुमुखी विकास की ओर अग्रसर है तथा नैक कि दिशा में एक्रीडिशन हेतु कृत संकल्पित है।   उल्लेखनीय है कि यूजीसी ने हाल ही में यह स्पष्ट किया है कि महाविद्यालयों को किसी भी तरह के अनुदान प्राप्त करने हेतु नैक एक्रीडिशन आवश्यक है। यूरोप के अधिकांश देशों में वैसे भारतीय छात्र जिनकी डिग्री नैक एक्रीडेटेड संस्थान होने पर उन्हें एक परीक्षा कम देनी पड़ती है। स्पष्ट है नैक एक्रीडिशन की महता राष्ट्रीय ही नहीं वरन् अन्तर्राष्ट्रीय है। कार्यक्रम के अंत में भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रमेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।   उक्त अवसर पर डॉ.संतोष कुमार सिंह, डॉ .संतोष कुमार, अनिल कुमार, डॉ कन्हैया सिंह, श्री विशाल कुमार , डॉ सुफिया परवीन, श्री चंद्रशेखर कुमार, डॉ मो.परवेज़ अहमद, फज़ल अहमद, अतिथि शिक्षक सुकेश्वर सिंह, डॉ.अशोक कुमार सिंह, डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ अमजद अली, डॉ शशि भूषण सिंह, डॉ विजय गौर, मुनमुन चौधरी, डॉ सरिता कुमारी, गजाला शाहीना, डॉ. प्रिय कुमारी आदि शैक्षणिक कर्मी के अतिरिक्त प्रशाखा पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार पाण्डेय, विनोद कुमार सिंह, अक्षय प्यारे, अरविन्द कुमार, मदन वैश्य, संतोष पाण्डेय, मनोज कुमार, दीपक कुमार, एवं धर्मशिला कुमारी के अतिरिक्त कंप्यूटर ऑपरेटर कामेंद्र कुमार एवं अजित कुमार सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे।

चौथी बार निर्विरोध जीत कर व्यापार मंडल के अध्यक्ष बनें सिद्धनाथ जीत के जुलूस में उमड़ी लोगों की भीड़, कई धर्म स्थलों पर जाकर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने माथा टेका

बिक्रमगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष पद चुनाव में चौथी बार निर्विरोध जीत दर्ज कर बिक्रमगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष बनें। गौरतलब हो कि व्यापार मंडल के चुनाव का मतदान 30 जनवरी को तिथि निर्धारित था। लेकिन विरोध में कोई नामांकन नहीं होने के उपरांत निर्वाची पदाधिकारी सह बीड़ीओ अमित प्रताप सिंह ने सिद्धनाथ सिंह बिक्रमगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित सात निदेशक सदस्य ललन प्रसाद चौरसिया, ओम प्रकाश सिंह, संजय कुमार सिंह, राहुल सिंह, राम बच्चन चौधरी, मीना देवी, अखिलेश कुमार सिंह को निर्वाचन प्रमाण पत्र देते हुए निर्विरोध जीत की घोषणा की। सिद्धनाथ सिंह ने र्निविरोध व्यापार मंडल अध्यक्ष चुने जाने पर बिक्रमगंज और संझौली प्रखंड के सभी किसानों सहित पैक्स अध्यक्षों का अभिनंदन करते हुए कहा कि किसानों की हक दिलाना मेरा मुख्य कर्तव्य होगा। साथ ही साथ प्रखंड के विभिन्न पंचायत में किसानों से वह रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। दूसरी तरफ इस जीत पर भाजपा प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ महामंत्री डॉ० मनीष रंजन दोनों प्रखंड क्षेत्रों से किसानों सहित उपस्थित अन्य लोगों को अबीर-गुलाल लगा बधाई दी। जीत के प्रमाण पत्र मिलने के बाद समर्थकों ने जीत का जुलूस निकाला। जो गाड़ियों के काफिले साथ डीजे के धुन पर झूमते हुए शहर के चारों रोड़ स्थित धर्म स्थल हनुमान मंदिर, शिव मंदिर, मां आस्कामिनी मंदिर, काली मंदिर में पहुंच माथा टेका वहीं पड़ाव शहीद बाबा मजार पर चादरपोशी कर दुआ मांगी। जुलूस में पहाड़ सिंह, विनोद सिंह, नागेश्वर सिंह, संजय सिंह, नथुनी सिंह, भूलेटन सिंह, गुडु सिंह, कृपा सिंह, पिंटू सिंह, धनजी सिंह, सुनील सिंह, वरुण सिंह, जदयू नेता मोईनुदिन हुसैन, अयूब खान, मुन्ना सिंह, सरोज सिंह, बब सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद बिक्रमगंज विकास उर्फ सरसठ सिंह, चिंटू सिंह, रिंकू सिंह, हरेंद्र हरियाली, मनमोहन तिवारी, बलवंत सिंह, विवेक कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल थें।

द डिवाइन पब्लिक स्कूल में प्रधानमंत्री के “परीक्षा पर चर्चा” का दिखाया सीधा प्रसारण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण द डिवाइन पब्लिक स्कूल बिक्रमगंज के विद्यार्थियों को दिखाया गया। बोर्ड के परीक्षार्थियों में परीक्षा को लेकर डर एवं कई शंकाएं होती हैं। इसको लेकर प्रतिवर्ष शिक्षा मंत्रालय, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा अन्य सोशल मीडिया साधनों द्वारा परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण किया जाता है।   जिसमें प्रधानमंत्री छात्रों से सीधे संवाद करते हैं। इस कार्यक्रम के 7वें संस्करण का इस वर्ष प्रसारण हुआ। विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने बताया कि परीक्षा भवन में अपने मन पर अतिरिक्त दबाव नहीं देना है। अपने दूसरे साथियों को भी नहीं देखना है कि कौन क्या कर रहा है। आप आराम से पहले प्रश्नपत्र को पढ़ें और फिर हल करना शुरू करें।   लिखने का अभ्यास करते रहें ताकि परीक्षा देते समय आपकी गति कम न हो और आप सभी प्रश्न हल कर सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को जल्दी सोने और चार बजे सुबह तक जग जाने की सलाह भी दी। इन सबके अलावा प्रधानमंत्री ने अभिभावकों की अपेक्षा, समय प्रबंधन एवं स्व मूल्यांकन जैसे बिंदुओं पर भी चर्चा की।   आज के कार्यक्रम को द डीपीएस के छात्र-छात्राओं ने भी पूरे मनोयोग से सुना और लाभ उठाया।विद्यार्थियों ने इस प्रकार के मंच के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि हमारे मन में भी परीक्षा को लेकर बहुत तरह के प्रश्न थे, जिनका समाधान इस चर्चा के माध्यम से हो गया है। इसके लिए हम सभी प्रधानमंत्री का कोटि-कोटि आभार प्रकट करते हैं। विद्यालय के सह निदेशक अखिलेश कुमार ने भी इस कार्यक्रम को विद्यार्थियों के हित में बताया।   उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से एक ही समय में करोड़ों विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं।प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और विद्यार्थियों के प्रति संवेदनशीलता के प्रति आभार प्रकट किये। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक निर्मल झा, विजय कुमार मिश्रा, शिक्षिका संगीता सिन्हा इत्यादि उपस्थित रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री के जन्म शताब्दी पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी समारोह शहर के एसबीडी पब्लिक स्कूल आरा रोड़, धावां मोड़ पर मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने स्व. ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनकी व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की।   समारोह में चंद्रप्रकाश सिंह, श्रीभगवान सिंह, हरिचरण सिंह, विजय कुमार, संजय कुशवाहा, विकास कुमार, सक्षम कुमार, पप्पू कुमार, शिवमुनि सिंह, वैजनाथ शर्मा, बिनोद कुमार भारती, सुनील कुमार सिंह, अरूण कुमार, बृजबिहारी सिंह, गोल्डेन पासवान, रितेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

राजद के परिवारवादी शासन सोच से नीतीश कुमार लौटे अपने पुराने घर – डॉ० मनीष

बिहार  की राजनीति में 28 जनवरी एक बार पुनः ऐतिहासिक पन्नों में दर्ज हो गया है। जहां सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पाने पद से इस्तीफा देते हुए महागठबंधन नाता तोड़ अपने पुराने घर एनडीए में वापसी कर पुनः 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनें। जो रविवार को उन्होंने अपना इस्तीफा बिहार राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को सौंपते राजद गठबंधन पार्टी को अलविदा कह दिया।   इस अवसर पर भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डॉ० मनीष रंजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने पर उन्हें बधाई देते हुए बताया कि नीतीश कुमार बिहार के विकास पुरुष व सुशासन बाबू के रूप में जाने जाते है। जिन्हें जनता एक अच्छी छवि और ईमानदार मुख्यमंत्री के रुप में भी मानती है।   लेकिन लंबे समय से एनडीए से अलग हो उन्होंने जब महागठबंधन का दामन थाम बिहार में विकास की बयार बहाने की योजना बना ही रहें थें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के परिवारवादी शासन काल के बुने जाल में उन्हें फसाने की भनक मिलते ही उन्होंने अपनी राह बदल तत्काल महागठबंधन सरकार से इस्तीफा देते हुए अपने पुराने घर एनडीए परिवार के साथ डबल इंजन की सरकार के साथ बिहार में ऐतिहासिक विकास के लिए मुख्यमंत्री पद का शपथ लेते हुए एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ कार्यभार को संभाला।   साथ ही बिहार के इतिहास में उनके द्वारा लिया गया यह निर्णय बिहार के जनहित विकास में काफी सराहनीय मना जा रहा है।

श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ के लिए दुर्गाडीह में किया गया भूमि पूजन ‌

महान मनिषी संत श्री त्रिडंडी स्वामी जी महाराज के परम शिष्य लक्ष्मी प्रपन्न श्रीजीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में आगामी 3 मार्च से प्रखंड क्षेत्र के दुर्गाडीह अमाथु में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए शनिवार को यज्ञ स्थल का भूमि पूजन किया गया। श्री जीयर स्वामी के परम शिष्य प्रेमानंद महाराज ने वैदिक परंपरा के अंतर्गत भूमी पूजन कराया। पूजक के रूप में बैठे मंगलेश पांडे ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से भव्य यज्ञ का आयोजन होना सुनिश्चित किया गया है। वही मौके पर उपस्थित पूर्व मुखिया अंकित कुमार मिश्रा ने बताया कि आगामी 3 मार्च को भव्य जल यात्रा के साथ यज्ञ प्रारंभ होगा। 8 मार्च को शिव पार्वती विवाह उत्सव एवं भव्य भंडारा के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति होगी।   प्रेमानंद ने बताया कि यज्ञ स्थल पूजन के साथ यहां यज्ञ की तैयारी यज्ञ समिति द्वारा प्रारंभ कर दी जाएगी। स्वामी जी के निर्देशन पर यज्ञ के लिए यज्ञ मंडप, कथा वाचन स्टेज एवं संत जनों के लिए कुटिया आदि निर्माण कार्य प्रारंभिक किए जाएंगे। यज्ञ को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। भूमि पूजन के दौरान अमरेश्वर नाथ मिश्र, अनिल मिश्रा, उमेश मिश्रा, जयकुमार मिश्र, वीरेंद्र मिश्र, धर्मीधर मिश्रा, अजयकांत मिश्र, चंद्र विजय पासवान, हरिहर सेठ, शिवचंद्र मिश्र, सोनू दुबे एवं अजयब्रत पांडे सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।