Bakwas News

पुलवामा शहीदों की 5वीं बरसी पर देश की आंखे हुई नम – डॉ. मनीष

पुलवामा शहीदों के 5वीं बरसी पर बुधवार को पुनः एक बार देश की आखें नम हो गई। ज्ञात हो कि जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के पुलवामा में 14 फरवरी सत्र 2019 को हुए आतंकी हमले को पांच साल पूरे हो गए हैं। जिस हमले में जैश-ए मोहम्मद के आतंकी आदिल अहमद डार ने 350 किलो विस्फोटक से भरी एसयूवी बस से भिड़ा दी थी। जिस हमला में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के 40 जवान शहीद हो गए थे। जिस आतंकी हमले हादसे की कहानी सुनकर आज भी देशवासियों की रूह कांप जाती है।   इस क्षण को भावुक होकर याद करते हुए भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डॉ. मनीष रंजन ने शहीद जवानों को दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही बताया कि 14 फरवरी भारत के इतिहास में काला दिवस के समान है। जिस दिन आतंकवादियों ने कायराना हरकत से हमारे देश चालीस जवानों को मौत के आगोश में सुला दिया था। जिस दिन हर भारतीयों की आंखे नम हो गई थीं। लेकिन इसका बदला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर लिया था। इस हमले को पुलवामा अटैक के नाम से भी जाना जाता है। जो शहीद वीरों की कुर्बानी देश कभी नही भुलेगा।

विधायक सहित 23 को आजीवन कारावास की सजा के विरोध में निकाला प्रतिवाद मार्च

भाकपा माले विधायक मनोज मंजिल सहित 23 लोगों को आरा व्यवहार न्यायालय द्वारा आजीवन करवा की सजा सुनाए जाने पर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने बिक्रमगंज में प्रतिवाद मार्च निकाला। जो शहर के सभी पथों का भ्रमण करते हुए तेंदुनी चौक पर पहुंच कर एक सभा में तब्दील हो गया।   सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के नेताओं ने इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए, इसे दमन व जेल के जरिए गरीबों की आवाज दवाए जाने की साजिश करार दिया। मार्च का नेतृत्व जिला सचिव कामरेड कृष्णा मेहता ने की।   सभा को संबोधित करते हुए माले नेताओं ने कहा कि सामंती ताकतों द्वारा एक सोची समझी साजिश के तहत विधानसभा चुनाव 2015 के ठीक पहले जेपी सिंह की हत्या कांड मामले में भाजपा के स्थानीय नेताओं के इशारे पर कामरेड मनोज मंजिल सहित हमारे अन्य पार्टी नेताओं पर हत्या का झूठा मुकदमा ठोक दिया गया था। उसे घटना के कुछ दिन पहले ही हमारे पार्टी के स्थानीय नेता कामरेड सतीश यादव की हत्या भाजपाइयों ने कर दी थी। उनके हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन दलित गरीबों की लड़ाई लड़ने और सड़क पर आंदोलन के चर्चित नेता कामरेड मनोज मंजिल को एक गहरी साजिश के तहत फंसा कर सजा करवा दी गई। भाजपाई और इलाके की सामंती ताकत मनोज मंजिल की बढ़ती लोकप्रियता से काफी घबराई हुई थी। एक तरफ जहां हमारे नेताओं को सजा सुनाई गई, वहीं न्यायालय ने दलित गरीबों के हत्यारों को लगातार बरी करने का काम किया है। बिहार में संता बदलते ही भाजपाई अपने रंग में आ चुके हैं, लेकिन उनके नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।   प्रतिवाद मार्च में जिला सचिव नंद किशोर पास वान विधायक प्रतिनिधि अनुग्रह नारायण सिंह, उमेश प्रसाद, सुरेश राम, अक्षयलाल पासवान, अरविंद कुमार, बसावन साह, तिलक राम, जगदीश राम, नागेन्द्र राम, श्रीराम, मुनि लाल, धनजी पासवान, अवधविहारी राम, शिवकुमार बैठा, इमरान खान, जितेंद्र सिह, अशोक पासवान सहित कई लोग शामिल थे।

फरार चल रहे टॉप 20 में शामिल 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय ने सोमवार को बिक्रमगंज थाना के कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि खैराभुधर में रामनुज तिवारी उम्र 26 वर्ष पिता अशोक तिवारी ग्राम तेघड़ा थाना बिहियां जिला भोजपुर की हत्या हुई थी । उन्होंने कहा कि बिक्रमगंज थाना कांड संख्या 109/17 के आलोक में सुसंगत धारा 302 /120 (बी०) भा०द०वि० व 27 आर्म्स एक्ट एवं कांड सं०110/17 धारा 25 (1-बी)ए)26 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया था।   एसडीपीओ ने कहा कि पुजा कुमारी पिता स्व० बृषकेतु मौआर ग्राम खैराभुधर थाना बिक्रमगंज जिला रोहतास अपने परिवार के साथ नगर थाना भोजपुर में रहकर जीवन यापन कर रही थी । उसी क्रम में अपने पास के पड़ोसी मोईन अंसारी उर्फ मुन्ना अंसारी पिता मोबिन अंसारी ग्राम तरी मुहल्ला वार्ड संख्या 08 थाना आरा नगर जिला भोजपुर से पुजा कुमारी की दोस्ती हो गई तथा मोईन अंसारी को एहसास होने लगा कि पुजा कुमारी हमसे प्यार करती है । उसको लेकर हमेशा बातचीत करती एवं मिला करती थी । उसी क्रम में पुजा कुमारी की शादी सीआरपीएफ के जवान रामानुज तिवारी उम्र 26 वर्ष पिता अशोक तिवारी ग्राम तेघड़ा थाना बिहियां जिला भोजपुर से तय हो गयी थी ।   उन्होंने बताया कि रामानुज तिवारी 19 वी बटालियन उड़ीसा में सीआरपीएफ सिपाही के पद पर पदस्थापित थे । सीआरपीएफ सिपाही रामानुज तिवारी के साथ शादी तय होने के बाद अपने मंगेतर पुजा कुमारी से मिलने के लिए खैरामुधर थाना बिक्रमगंज आये थे ।   उसी क्रम में मोईन अंसारी उर्फ मुन्ना अंसारी को पता चला कि रामानुज तिवारी अपने मंगेतर पुजा कुमारी के साथ ग्राम खैराभुधर में अपने घर पर है । तब मोईन अंसारी उर्फ मुन्ना अंसारी मोटरसाईकिल से खैराभुधर आकर पुजा कुमारी के घर में घुस गए और पुजा कुमारी के होने वाले मंगेतर रामानुज तिवारी को गोली मार दिया ।   गोली लगने के बावजुद भी रामानुज तिवारी एवं पुजा कुमारी मोईन अंसारी उर्फ मुन्ना अंसारी को काफी पकड़ने का प्रयास किया,परन्तु मोईन अंसारी उर्फ मुन्ना अंसारी भागने में सफल रहा तथा धर पकड़ में मोईन अंसारी का पिस्टल घटनास्थल पर ही गिर गया था । रामानुज तिवारी की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गयी थी।   श्री कुमार ने कहा कि बिक्रमगंज थाना कांड सं०109/ 17 में पुजा कुमारी , नीरज कुमार उर्फ सोनु दोनो पिता स्व० वृषकेतु मौआर उर्फ रंजीत सिंह एवं इंदु कुवर पति स्व० वृषकेतु मौआर उर्फ रंजीत सिंह तीनों ग्राम खैराभुधर थाना बिक्रमगंज जिला रोहतास न्यायालय से जमानत पर मुक्त तथा इस कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त मोईन अंसारी उर्फ मुन्ना अंसारी पिता मोबिन अंसारी ग्राम तरी मुहल्ला वार्ड संख्या 08 थाना आरा नगर जिला भोजपुर सात वर्षो से इस कांड में फरार चल रहे थे एवं रोहतास जिला के टॉप-20 में भी फरार अभियुक्त थे तथा इनके विरूद्ध पुलिस उप-महानिरीक्षक शाहाबाद क्षेत्र डिहरी-ऑन-सोन के द्वारा 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था ।   पुलिस अधीक्षक के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम को गठन किया गया था । गठित विशेष टीम एवं बिक्रमगंज थाना के सहयोग से वर्षों से फरार चल रहे अप्रा०अभि०मोईन अंसारी उर्फ मुन्ना अंसारी पिता मोबिन अंसारी ग्राम तरी मुहल्ला वार्ड संख्या 08 थाना आरा नगर जिला भोजपुर को टेढ़की पुल बिक्रमगंज से गिरफ्तार किया गया है । उन्होंने कहा कि इनके अपराधिक इतिहास के बारे में पता किया जा रहा है ।   इसमें जो पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी गिरफ्तार किए है । उन्हें पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा । एसडीपीओ ने कहा कि अबतक रोहतास पुलिस द्वारा टॉप-10 के सात अभियूक्तो को गिरफ्तार किया गया है तथा एक अभियुक्त के द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है एवं टॉप-20 के पांच अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है एवं पांच अभियुक्त आत्समर्पण किए है ।

एसडीएम व एसडीपीओ के नेतृत्व में सरस्वती पूजा को लेकर बिक्रमगंज थाना परिसर में शांति-समिति की बैठक

सरस्वती पूजा शांति पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर बिक्रमगंज थाना परिसर में एसडीएम अनिल बसाक एवं डीएसपी कुमार संजय के नेतृत्व में सोमवार को दोपहर में शांति-समिति की बैठक आहूत की गई । एसडीएम व डीएसपी द्वारा बुलाई गई बैठक में अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सभी थाना के थानाध्यक्षों , थाना क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजनों, पूजा समिति, वरिष्ठजनों आदि मौजूद थे ।   मौके पर एसडीएम व डीएसपी द्वारा सरस्वती पूजा को शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराए जाने को लेकर लोगो से अपील की गई । बैठक में आये हुए सभी सरस्वती पूजा समिति के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि पूजा स्वछता के साथ पवित्रता का त्योहार है । आप लोग कोई ऐसे काम नही करे,जिससे प्रशासन को परेशानी हो । पूर्व की तरह इस बार भी क्षेत्र में सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए ।   इस दौरान पूजा में डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है । उन्होंने कहा कि पूजा समिति को मूर्ति स्थापित करने व विसर्जन के लिए लाइसेंस लेना जरूरी है । पूजा के दौरान सामाजिक तत्वों पर नजर रखें एवं किसी तरह की गड़बड़ी होने पर तुरंत सूचना थाना को देने की बात कही ।   उन्होंने कहा कि आज के दौर में सरस्वती पूजा में प्रतिमा का अनावरण हर जगह हो रहा है । इसलिए पूजा शांति से करें । एसडीएम श्री बसाक ने कहा कि कोई भी पूजा समिति अपने प्रतिमा का विसर्जन शांति ढंग से करें ।   मौके पर बिक्रमगंज बीडीओ अमित प्रताप सिंह , संझौली बीडीओ मोहम्मद सैयद सर्फराजुद्दीन अहमद ,काराकाट बीडीओ राहुल कुमार सिंह , काराकाट सीओ जितेंद्र कुमार , बिक्रमगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार , संझौली थानाध्यक्ष मुकेश कुमार , नटवार थानाध्यक्ष राहुल , दिनारा थानाध्यक्ष रौशन कुमार , सूर्यपुरा थानाध्यक्ष प्रिया कुमारी , दावथ थानाध्यक्ष कृपाल जी , नासरीगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार , कछवां थानाध्यक्ष मितेश कुमार , राजपुर थानाध्यक्ष शशि भूषण कुमार एवं जनप्रतिनिधियों में रामचंद्र नट , मोहम्मद अयूब खान सहित स्थानीय थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मी लोग मौजूद थे ।

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान का खैरा में हुआ शुभारंभ

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के खैरा भूधर पंचायत के अंतर्गत खैरा भूधर काली मंदिर के प्रांगण में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान कार्यक्रम का प्रखंड अनुश्रवण एवं प्रबंधन इकाई बिक्रमगंज रोहतास की तत्वावधान में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया राजेंद्र प्रसाद गुप्ता एवं संचालन लोक सेवक नवीन चंद्र शाह ने किया।   कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह, बी सी अनन्त कुमार सिंह, सुधीर कुमार सुमन, सहदेव शर्मा, शंकर राज गुप्ता ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किए। तत्पश्चात स्कूल के छात्राओं ने आए हुए अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा मुखिया ने आए हुए सभी अतिथियों का अंग वस्त्र एवं फूल माला डालकर सम्मानित किया।   मुखिया श्री गुप्ता ने अपने अध्यक्षीय भाषण में सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्वच्छता कर्मियों से तन मन धन से सेवा करने का आग्रह किया। तथा ठोस एवं तरल अवशिष्ट प्रबंधन पर भी चर्चा की। आए हुए जनप्रतिनिधि स्वच्छता कर्मियों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त करते हुए अपने-अपने अनुभव साझा किए। नवीन चंद्र साह ने इस अवसर पर डॉ राम मनोहर लोहिया एवं राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लाभ लेने का आग्रह किया ।   प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने कचरा कलेक्शन के लिए हरी झंडी दिखाकर रिक्शा को रवाना किए तथा डस्टबिन का भी वितरण किया गया।   कार्यक्रम के शुभ अवसर पर मुखिया विनय प्रकाश चौधरी, नीतू देवी, लवजी कुमार गौतम, मनोज कुमार, दिनेश, मोहम्मद कमालुद्दीन, योगेन्द्र सिंह, मुखिया पति राकेश कुमार पांडेय, सरपंच सहदेव शर्मा, पंचायत समिति सदस्य बृजेश कुमार सिंह, ग्राम सेवक जगदीश शर्मा, गुंजन कुमार, राजेंद्र प्रसाद, रक्षक रंजन, राम बहादुर सिंह, वार्ड सदस्य सुभाष राम, अनिल, हरेंद्र, जीतन, संतोष, निर्मल कुमार, अमित, छोटू, संजय, मनोज कुमार, छात्रा प्रीति कुमारी, लाल मुनी देवी, अंशु, प्रिया, राजनंदनी, कशिश, परी, स्वच्छता कर्मियों रूप में सिकंदर, गणेश, धर्मेंद्र, अनिल, भूषण नंद, अरुण, किरण, जोश इत्यादि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने मनाया अपनी मां की तीसरी पुण्यतिथि, हमारे जीवन की सबसे अनमोल रत्न होती हैं मां – सिद्धनाथ

व्यापार मंडल बिक्रमगंज के अध्यक्ष सह पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सिद्धनाथ उर्फ जवाहर सिंह ने शुक्रवार 9 फरवरी को अपनी मां की तीसरी पुण्यतिथि मनाया। इस अवसर पर उन्होंने धारूपुर स्थित अपने पैतृक आवास पर मां के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।   जबकि मौके पर उपस्थित सैकड़ों लोगों ने भी उनके चैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। लोग दो मिनट का मौन रख, उनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर लोगों के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया।   मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि रोहतास में शिक्षा का अलख जगाने वाले वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय, धारूपुर के संस्थापक सह सचिव स्व.राज बहादुर सिंह की धर्मपत्नी स्व.पार्वती देवी और मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ की मां का का कालेज की स्थापना में अहम योगदान रहा है।   अध्यक्ष ने कहा कि वह मेरी पूजनीय मां सहित मेरे जीवन की एक अनमोल रत्न भी थी। जिनके मार्ग दर्शन पर चलकर आज हम गरीब असहाय लोगों के बीच सहायता कर उनका दर्द बांटने का काम करते हैं। साथ ही हमारी मां भी अपने जीवनकाल में असहाय गरीब लोगों की आवाज उठाती रहीं थी। जिनकी कमी आज भी समाज में खलती है। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने मौके पर नगर परिषद के विभिन्न वार्डो में जाकर सैकड़ों असहाय गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण किया।   दूसरी तरफ वीरकुंवर सिंह विश्विद्यालय, आरा सीनेट सदस्य सह भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डॉ. मनीष रंजन ने अपनी स्व. दादी पार्वती देवी भावुक पूर्ण याद करते हुए बताया कि आजादी काल से ही वह गरीबों के आवाज उठाते हुए उनके हक की लड़ाई लड़ती थी।   इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह, प्रो. बीर बहादुर सिंह, उमा शंकर सिंह, बलवंत सिंह, अनिल सिंह, अजय सिंह, रमेश कुमार, शशि प्रसाद, सरोज सिंह, बब सिंह, पूर्व नगर परिषद उप सभापति विकास उर्फ सरसठ सिंह, मुन्ना सिंह, जितेंद्र सिंह, रिंकू सिंह, प्रेम रंजन सिंह, रवि प्रकाश, लाल बिहारी सिंह, पूर्व वार्ड सदस्य ललन चौरसिया, मनोज सिंह, नरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह हरियाली, अभय सिंह, प्रियतम कुमार, परवेज खां सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थें।

सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर एसडीएम और एसडीपीओ ने किया लोगों को जागरूक

बिक्रमगंज शहर के तेंदुनी चौक पर गुरुवार को एसडीएम अनिल बसाक और एसडीपीओ कुमार संजय ने बुधवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर एसडीएम और एसडीपीओ ने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दिया और कहा कि आपकी जान न सिर्फ आपके लिए बल्कि आपके परिवार, रिश्तेदार व अन्य लोगों के लिए भी अमूल्य है। इसको सुरक्षित रखने का हर सम्भव उपाय जरूरी है।   उक्त द्वय अधिकारियों ने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए लोगों से वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने आदि की चर्चा किया। इसके बाद एसडीएम, एसडीपीओ ने हेलमेट पहनने वालों व सीट बेल्ट पहनने वालों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया। वहीं जो लोग बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के थे उनको ऑनलाइन चालान भी थमाया।

ट्रक चालक से लूट कर भाग रहे तीन अपराधकर्मियों को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा

ट्रक चालक से लूट कर भाग रहे तीन अपराधकर्मियों को पुलिस ने खदेड़ कर नासरीगंज पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को लूट कर भाग रहे तीन अपराधकर्मियों को खदेड़ कर पकड़ लिया। पुलिस ने इनके पास से ट्रक ड्राइवर से लूटी गई पर्स और उसमें रखे रुपये व ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद कर लिया है।   इसकी जानकारी देते हुए बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि मंगलवार की रात्रि करीब 12:15 बजे ट्रक संख्या बीआर 24 जीबी 2951 का चालक और अकोढ़ीगोला के बांक निवासी राजेश कुमार ने सूचित किये कि इटिम्हा बाजार पर अपना सिमेन्ट लदा ट्रक लगाकर सोये हुए थे। उसी दौरान तीन मोटरसाईकिल पर सवार कुल छह अज्ञात लोगों ने ट्रक का दरबाजा खोलने का प्रयास किया।   जब ट्रक का दरवाजा नहीं खुला तो ईट से गेट का शिशा तोडकर दरवाजा खोल के केबिन में घुस गये और मारपीट कर उसका पर्स छीन लिये। जिसमें 1हजार 700रूपया नगद और ड्राविंग लाईसेन्स और अन्य कागजात छीन लिया। सूचना मिलते ही नासरीगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार ने एसडीपीओ को सूचित किया। एसडीपीओ ने तत्काल नासरीगंज पहुंचकर नासरीगंज थानाध्यक्ष एवं थानाध्यक्ष काराकाट के नेतृत्व में एक टीम का गठित किया।   इसके बाद टीम ने इस कांड का सफल उद्भेदन किया एवं लूटे गये रूपया के साथ तीन अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि शेष बचे तीन अपराधकर्मियों की पहचान कर ली गई है। शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाऐगी। गिरफ्तार अपराधकर्मी विशाल कुमार और विकाश कुमार काराकाट थाना के किशुनाथडीह व प्रिंस कुमार बिक्रमगंज थाना के अस्कामनी नगर निवासी है।   एसडीपीओ ने बताया कि टीम में शामिल पुलिसकर्मी का नाम थानाध्यक्ष नासरीगंज अमित कुमार, काराकाट थानाध्यक्ष फुलदेव चौधरी पुअनि दिनेश कुमार, कठिया मूर्मू, सअनि अविनाश, सअनि विनोद कुमार, सिपाही पंकज कुमार, अरविन्द कुमार शामिल थे। बरामद समान लूट का 1700 रुपया नगद लूटा गया पर्स। लूटा गया चालक का अनुज्ञप्ति अपराधकर्मियों का तीन मोबाइल दो बाइक एक पैशन प्रो और एक ग्लैमर

खलिहान में लगी आग, 40 बीघा धान के पुआल का कुटी जला

बिक्रमगंज प्रखंड अंतर्गत घुसियां खुर्द पंचायत के सहेजनी टोला पर रखे एक बड़े पुआल के कुट्टी में आग लगने से कुट्टी जल कर खाक हो गया। कुट्टी बिक्रमगंज वार्ड 24 के निवासी अख्तर खान का था। मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम को आग पर काबू पाने के लिए घंटों तक मसक्कत करनी पड़ी,तब जा कर आग बुझ पाई। लेकिन कुट्टी पूरी तरह खराब हो गया।मौके पर मौजूद कुट्टी रखने वाले व्यक्ति अख्तर खान ने बताया की मैं इसी का व्यवसाई हूं। हर साल किसान से पुआल खरीद कर कटवाता हूं और उसे इकठ्ठा कर के रखता हूं। जब बरसात का समय होता है तो इसे जरूरतमंदों तक कुछ ऊंचे मूल्य ले कर पहुंचाता हूं। यह कुट्टी 40 बीघा पुआल का था जिसमे मेरा डेढ़ लाख रुपया खर्च हुआ था। अब मेरी सारी पूंजी जल कर राख हो गई।   अख्तर ने बताया की उसने दो हजार रुपया प्रति बीघा के हिसाब से पुआल खरीदा था और पुआल को खेत में ही कटवा कर यहां ला कर खोप में रखवाया। एक हजार रुपया बीघा पुआल का कुट्टी कटाई खर्च हुआ। और प्रति बीघा रखने तक मजदूरी लगा। कुल मिला कर प्रति बीघा चार हजार रुपया खर्च हो चुका है और कुल 40 बीघा का यह कुट्टी था। अब समझ नहीं आता की मेरा परिवार भोजन कैसे करेगा। क्योंकि यहीं मेरी जमा पूंजी थी। जिसे बेच बेच कर परिवार का खर्च चलता था। अगर सरकार कोई अनुदान या मुआवजा दे तो बडी मेहरबानी होगी।

भारत रत्न आडवाणी के मार्गदर्शक हमें राष्ट्रसेवा हेतु करता है प्रेरित – डॉ. मनीष

बिहार प्रदेश भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ महामंत्री डॉ. मनीष रंजन ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति सह पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च पुरस्कार ‘भारत रत्न’ प्रदान होने पर उन्हें बधाई दी है। वहीं देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इस ऐतिहासिक घोषणा के प्रति देशवासियों ने पीएम नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया।   भाजपा नेता डॉ. मनीष रंजन ने बताया कि भारत रत्न मिलने वालों की सूची में लालकृष्ण आडवाणी 50वें नंबर पर है। जो विगत 2014 साल में सत्ता संभालने के बाद भाजपा ने आडवाणी सहित सभी सात लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। जिनमें से पांच लोगों को यह पुरस्कार दिया जा चुका है। जो भारतीय राजनीति के दैदीप्यमान नक्षत्र पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को “भारत रत्न” से सम्मानित करना भारत के राष्ट्रहित में एक नया सवेरा है। जिन्होंने अपने जीवनकाल के राजनैतिक क्षेत्र में गंभीरता एवं दूरदृष्टि से कई विकासपरक कार्य संपादित करते हुए देश को हिंदुत्व राष्ट्र की श्रेणी में लाने व सामाजिक क्षेत्रों में भी अपना अतुलनीय योगदान देने का काम किया है।