Bakwas News

आजादी की अमृत महोत्सव समारोह के अंतर्गत “मेरी माटी मेरा देश” का कार्यक्रम का आयोजन

बिक्रमगंज प्रखंड के घुसियां कला गांव में रविवार को वीर शहीद खुर्शीद खान के घर की मिट्टी को वंदन करते हुए अमृत कलश में रहकर ग्रामीण सामूहिक रूप से पंचप्राण शपथ लिए। उनके घर के परिजनों को अंग वस्त्र तिरंगा पट्टा एवं फूल का माला से सम्मानित किया गया। इसके बाद तिरंगा यात्रा निकाला गया।   सभी भारत माता की जय, वंदे मातरम, वीर शहीद खुर्शीद खान अमर रहे, वीर भगत सिंह अमर रहे नारा लगाते हुए पूरे गांव का भ्रमण किये।   यात्रा का नेतृत्व कर रहे भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह काराकाट लोकसभा के संयोजक नवीन चंद्र साह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रग रग में राष्ट्रभक्ति भर दी।   भारत भूमि अखंड हो, रहे सुरक्षित देश, युग युग तक यही अमर संदेश। देश भक्ति पावन पावन सरीला पानी अमृत समान है। नहा लिया जिसने इस जल में उसी का जीवन महान है। अमरों की जननी तुमको शत-शत बार प्रणाम। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर हर घर तिरंगा फहराने का आवाहन किया गया।   आज के कार्यक्रम में सर्वश्री रमेश चौहान, नेत्री मालती कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, वार्ड सदस्य बहादुर पासवान, डॉ राजबली सिंह, रामाश्रय पासवान, कांति देवी, सुकुमारी देवी, धर्मशिला देवी, मीरा, संजय, संतोष, डॉ अरुण, रामनाथ साह, पीतांबर प्रसाद गुप्ता, इंद्रदेव चौधरी आदि उपस्थिति थे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक रूप से राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।

बिक्रमगंज शहर की सूरत हो रही बदसूरत, शासक प्रशासक मस्त, नगरवासी त्रस्त

सफाई कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से शहर में चहुओर गंदगियों का अंबार लग गया है। जगह जगह कूड़े कर्कट का ढेर लगा है। अधिकारी, जनप्रतिनिधि मस्त है। मजदूर पस्त दिख रहे है। सड़क पर बहती सड़ांध मारती बदबूदार नाले, नालियों के पानी से होकर गुजरते हुए नगरवासी नित दिन अपना दैनिक कार्य निपटा रहे है। इन्ही गंदे पानी तथा सड़क पर बिखरे मल मूत्रों और कचरे से होकर इस बार नगरवासी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की सलामी देंगे।   सूत्रों की माने तो नगर प्रशासक शहर की साफ सफाई तथा मजदूरों के हड़ताल तोड़वाने के बजाय जनता की गाढ़ी कमाई को 15 अगस्त के अवसर पर प्रचार – प्रसार कर अपना चेहरा चमकाने में लगे हैं। फोटो सहित हजारों, लाखो रुपए के विज्ञापन छपवाने पर जोर दे रही है।   नगर परिषद कार्यालय से महज एक हजार गज की दूरी पर स्थित काव नदी के तट पर डापिंग की गई कचरा स्वच्छता को आइना दिखा रहा है। जहां से शासन प्रशासन के अलावा हजारों लोग नित दिन रू ब रू होकर गुजरते रहते है।   सूत्रों की माने तो कार्यपालक की कार्यशैली से हर लोग त्रस्त है। सीधा ऊपर तक पहुंच होने की बातें कह आमलोगों को प्रताड़ित कर रहे है।   सफाई कर्मियों ने बताया कि उन्हें चार माह से मजदूरी नहीं मिल रहा है। मजदूरी मांगने पर कार्यपालक पदाधिकारी एनजीओ को दोषी बता रहे हैं, तो एनजीओ कार्यपालक पदाधिकारी को दोषी करार देते है।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर कराया गया परेड का अभ्यास

बिक्रमगंज। नगर के इंटर कॉलेज खेल स्टेडियम में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस को लेकर परेड कराया गया।   बिक्रमगंज थाना के सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर एनसीसी के जवानों , सीएपी महिला गार्ड एवं नगर के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के सभी छात्र व छात्राओं को परेड कराया गया ।   मौके पर परेड का नेतृत्व कर रहे सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार , पुलिस अवर निरीक्षक रेशमी कुमारी , सीएपी महिला गार्ड एवं सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे ।

77वें स्वतंत्रता दिवस पर डाकघरों में तिरंगे बिक्री की मची धूम, अनुमंडल के 11 उप व 64 शाखा डाकघर में बिक रहा राष्ट्रीय ध्वज

15 अगस्त को देश में 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जायेगा। इस अवसर को खास बनाने के लिए लोग अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगा सकते है। केंद्र सरकार इसे विशेष बनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान जारी कर दी है। जिसके तहत जिले के 306 डाकघरों से लोग झंडा खरीद सकेंगे। इसके लिए आम जनता केवल 25 रु खर्च कर इसे खरीद सकेंगे। जिसके तहत बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत 11 उप डाकघर सहित 36 मुख्य डाकघर में तिरंगे झंडे का बिक्री जोरों पर है।   इस संबंध में मुख्य डाकघर बिक्रमगंज सब पोस्ट मास्टर रामजी प्रसाद ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है। जो 13 से 15 अगस्त तक चलेगी।   जिसको लेकर उप डाकपाल रामजी प्रसाद ने घर से दफ्तर तक तिरंगा लगाने की लोगों से अपील किया।   दूसरी तरफ 30/20 साइज तिरंगे बिक्री को लेकर अनुमंडल क्षेत्र के 64 शाखा डाकघर और 11 उप डाकघर पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक लोगों को 25 रुपए की दर सहित डाकघर के बेवसाइट पर ऑनलाइन विधि से भी डाकघर कर्मी इसकी बिक्री कर रहें है।

किड्जी प्री स्कूल में कराया गया सावन महोत्सव का आयोजन

बिक्रमगंज शहर के किड्जी प्री स्कूल में गुरुवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों एवं उनकी माताओं ने भाग लिया। सबने हरी हरी आकर्षक परिधान में इक्कठा होकर जमकर खुशियां मनाई।   शिक्षकों ने हरे रंग की विशेषता के बारे में बताया कि यह प्रकृति का एक प्रमुख रंग है, जो आपको विकास के बारे में सोचने पर मजबूर करता है। प्रकृति के बारे में सोचें और नवीनीकरण और जीवन को व्यक्त करने वाले हरे रंग की अविश्वसनीय विविधता को देखें।   हरा रंग बहुतायत की भावना पैदा करता है और ताज़गी और शांति, आराम और सुरक्षा से जुड़ा है। हरा रंग लोगों को आराम महसूस करने में मदद करता है। विद्यालय परिसर में कुछ गतिविधियों का आयोजन किया गया।   जिसमें सभी महिलाओं ने खूब आनंद उठाया और सबको संदेश दिया की जीवन में हर खुशी के मौके को खुल कर जिए।

पंचायत समिति की बैठक में अधिकारी नदारद, सदस्य हुए नाराज

बिक्रमगंज प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख राकेश कुमार लाली ने किया। बैठक में बीपीआरओ सलोनी चतुर्वेदी और पशु चिकित्सक डॉ आकाशदीप के अलावा प्रखंड स्तर के किसी विभाग के कोई अधिकारी शामिल नहीं हुए।   बैठक में अधिकारियों के अनुपस्थित देख सदस्यों का धैर्य टूट गया और इसे लेकर काफी नाराजगी व्यक्त किये। नोनहर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अजय गांधी ने कहा कि अधिकारी इस बैठक को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अधिकारी ही जब नहीं रहेंगे तो सदस्य किससे अपने क्षेत्र की समस्या का निदान कराएंगे।   बैठक में अधिकारियों की उदासीनता के कारण सदस्यों ने सर्वसम्मति से मांग किया गया कि अगली बैठक में सभी अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, अन्यथा सभी सदस्य सामूहिक रूप से बैठक का बहिष्कार करेंगे। अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण इस बैठक में किसी मुद्दे पर चर्चा नहीं हो सकी।   बैठक में उप प्रमुख कंचन देवी, बीडीसी बृजेश सिंह, शत्रुघ्न प्रसाद, लालबाबू यादव, तिलक पासवान, सिरताज खां, छठु यादव, सत्यदेव सिंह मुखिया विनय प्रकाश चौधरी, लव जी गौतम, नीतू कुमारी आदि थे।

बिक्रमगंज में आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा किया गया गोद भराई, 8 अगस्त तक मनाया जा रहा है विश्व स्तनपान दिवस

 बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार को सेविकाओं के द्वारा गर्भवती महिलाओं का गोदभराई का रस्म किया गया। गोदभराई का रस्म महीने के प्रत्येक 7 तारीख को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं का किया जाता है।   इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं का 3 से 4 महीना तक गोदभराई किया जाता है। इसके साथ ही गर्भावस्था की पूर्ण रूप से देखभाल करते हुए समयानुसार चार जांच एवं संपूर्ण आहार, हरी साग सब्जी, 2 बच्चों में अंतराल जैसी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।   गर्भवती महिलाओं को समय पर आयरन और कैल्शियम की गोली का पूरा डोज लेने के साथ उससे होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दिया गया। इसके साथ ही प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 8 अगस्त तक विश्व स्तनपान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।   विश्व स्तनपान दिवस के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर मौजूद लाभुकों को बच्चे के जन्म के एक घण्टे के अंदर मां का दूध अवश्य पिलाने का सलाह दिया गया। मां का पहला दूध पहला टीका का कार्य करता है तथा पर्याप्त ऊर्जा और पोषक तत्व प्रदान करता है। जिससे बीमारी और कुपोषण, कैंसर जैसे खतरनाक बीमारी से भी बचाता है। घर के सभी सदस्यों को माता का सहयोग के साथ घर में खुशनुमा माहौल बनाए रखना चाहिए।   इस संबंध में प्रभारी सीडीपीओ शशि कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आईसीडीएस की तरफ से विभिन्न प्रकार की योजनाएं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अलावे अन्य कई योजनाएं संचालित है।   प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्रथम गर्भवती महिला को दो किस्तों में कुल 5 हजार एवं दूसरी बार गर्भवती होने के उपरांत संतान के रूप में पुत्री होने पर एक मुश्त में कुल 6 हजार रुपए का भुगतान गर्भवती महिला के खाते में दिया जाता है। योग्य लाभुकों को अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र की सेविका से संपर्क कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेना चाहिए।   प्रभारी सीडीपीओ शशी कुमारी के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या इशरपुरा 60 एवं 152, आंगनबाड़ी केंद्र संख्या रौनी कोड संख्या 59, आंगनबाड़ी केंद्र संख्या खैराभुन्दर मुसहर टोला कोड संख्या 132 का गोदभराई के दौरान निरीक्षण भी किया गया। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका कुसुम कुमारी के अलावे सभी आंगनवाड़ी केंद्रों की सेविकाएं मौजूद थी।

नवनियुक्त भाजपा अध्यक्षों से काराकाट विधानसभा की बदलेगी सूरत : डा. मनीष

काराकाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पांच अध्यक्षों के चयन पर काराकाट विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी भाजपा नेता डॉ० मनीष रंजन ने रोहतास जिला भाजपा के अध्यक्ष सुशील कुमार का आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी है।   उन्होंने कहा कि काराकाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार द्वारा पार्टी के मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई हैं। जिसके तहत जिलाध्यक्ष ने 31 मंडल अध्यक्षों को पार्टी के कार्यक्रमों को मंडल स्तर पर चलाने व पार्टी की मजबूती के लिए उन्हें नई दायित्व सौंपा गया है।   जिलाध्यक्ष द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बिक्रमगंज भाजपा नगर अध्यक्ष नागेश्वर कुशवाहा, बिक्रमगंज भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष सुशील सिंह, संझौली भाजपा अध्यक्ष सतेंद्र पाठक, काराकाट भाजपा अध्यक्ष ललित मोहन सिंह, गोडारी भाजपा अध्यक्ष अजीत सिंह, गोडारी भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद पासवान, नासरीगंज भाजपा नगर अध्यक्ष लाल बहादुर प्रसाद सहित पांचों नये अध्यक्षों का नाम चयन किया गया है। इसको लेकर काराकाट विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।   सभी चयनित अध्यक्षों को बधाई देते हुए भाजपा युवा नेता डॉ० मनीष रंजन ने बताया कि नवनियुक्त भाजपा अध्यक्षों की बदौलत आगामी काराकाट विधानसभा चुनाव में सूरत में काराकाट विधानसभा जनहित में विकास कार्य की ऐतिहासिक गाथा लिखेगा।

अवैध रूप से बिजली जलाना पड़ा महंगा, विभाग ने 5 लोगों पर लगाया जुर्माना

कनीय विद्युत अभियंता बिक्रमगंज, नवदीप गोयल ने गुप्त सूचना के आधार पर एक जांच दल का गठन कर मोहनी पंचायत के डीहरा में विद्युत ऊर्जा चोरी को लेकर छापेमारी की गई।   जिसमें मीटर बाईपास कर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा की चोरी करते पकड़े जाने पर दुलरिया देवी पर 11208 रुपये, बिना कनेक्शन लिए विद्युत ऊर्जा चोरी करने को लेकर बृजनंदन सिंह पर 15692, शिवमंगल सिंह पर 12950, राजेन्द्र सिंह पर 16999 एवं जगनारायण सिंह पर 14996 रुपये जुर्माना लगाया गया।   सहायक विद्युत अभियंता बिक्रमगंज राज कुमार ने बताया कि विद्युत उर्जा की चोरी करते पकड़े गए सभी अभियुक्तों के खिलाफ बिक्रमगंज थाना में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मीटर रीडरों के साथ की बैठक

विद्युत आपूर्ति अवर प्रमण्डल, बिक्रमगंज में सहायक विद्युत अभियंता, बिक्रमगंज राज कुमार की अध्यक्षता में मीटर रीडरों के साथ एक बैठक की गई।   जिसमें शीर्ष कंपनी के राजस्व को बढ़ावा के लिए उपभोक्ताओं के परिसर का शत प्रतिशत मीटर पठन (रीडिंग) करने के सभी तकनीकी जानकारी देते हुए सहायक विद्युत अभियंता ने कहा कि सभी मीटर रीडर प्रत्येक दिन सुबह 8 बजे तक लॉगिन करेंगे, प्रत्येक रीडिंग वास्तविक पठन के आधार पर करेंगे, मीटर रीडिंग प्रत्येक माह के 25 तारीख तक पूर्ण करेंगे, मनी रसीद की संख्या में बढ़ोतरी करेंगे, जिससे कि लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण की जा सके प्रत्येक दिन शत प्रतिशत कलेक्शन हेतु लॉगिन करेंग साथ हीं सभी पर्यवेक्षक को निर्देशित कि प्रत्येक दिन गुणवत्तापूर्ण मीटर का फोटो जांच करेंगे, मीटर रीडर के द्वारा किये गए बिलिंग में मीटर का फोटो क्रॉप स्वीकार नहीं है, गलत एम.आर.यू. में उपभोक्ता रहने पर अपने पर्यवेक्षक के सहायता से उस उपभोक्ता को सही एम.आर.यू. में टैग कराना सुनिश्चित करेंगे।   बैठक में कनीय विद्युत अभियंता बिक्रमगंज नवदीप गोयल, कनीय विद्युत अभियंता (राजस्व) गजेंद्र कुमार, कनीय विद्युत अभियंता दिनारा विकास कुमार शर्मा, कनीय विद्युत अभियंता दावथ कौशलेंद्र कुमार, कनीय विद्युत अभियंता संझौली प्रमुदित रक्त पटेल, कनीय विद्युत अभियंता सूर्यपुरा प्रदीप प्रजापति, सहायक आईटी मैनेजर चंदन कुमार, जोनल मैनेजर निर्मल कुमार सहित विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बिक्रमगंज के सभी प्रशाखाओं के मीटर रीडर उपस्थित थे।