Bakwas News

भाजपाइयों ने निकाला आक्रोश मार्च, किया पुतला दहन

 काराकाट पूर्व विधायक राजेश्वर राज के आह्वान पर कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ विधानसभा संयोजक अजीत सिंह के नेतृत्व में काराकाट विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी व तेजस्वी यादव का पुतला दहन तेंदुनी चौक पर किया। इसमें मुख्यरूप से भाजपा जिला प्रवक्ता नवीन चंद्र साह, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष रितेश राज, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम सिंह उपस्थित रहे। डुमरांव रोड स्थित भाजपा कार्यालय से आक्रोश मार्च निकाल राहुल-तेजस्वी शर्म करो, मां बहनों का अपमान नहीं सहेगा बिहार, हिंदुस्तान का नारा लगाते हुए तेंदुनी चौक पर पहुंच राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि ये महागठबंधन के लोग नीचता की सभी हदों को पार कर लिए है। यह महागठबंधन के नेताओं की गंदी सोच का स्पष्ट प्रमाण है। पहले राहुल गांधी और इंडी गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपशब्द और तुम-तड़ाक की भाषा का प्रयोग करते रहे हैं। अब उनकी सोच इतनी नीचे गिर गई है कि प्रधानमंत्री की स्वर्गवासी माता के लिए भी अभद्र और गंदी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। इस प्रकार की टिप्पणी न केवल प्रधानमंत्री का अपमान है बल्कि यह बिहार की सभ्य, सुसंस्कृत और मर्यादित संस्कृति को बदनाम करने का प्रयास भी है। उन्होंने कहा कि मिथिलावासी इस कुकृत्य को कभी माफ नहीं करेंगे और इसका करारा जवाब देंगे। उनकी माता के सम्मान पर हमला देश की हर मां के सम्मान पर हमला है। बिहार की भूमि लोकतंत्र की जननी है। इस बार बिहार की जनता इंडीया गठबंधन को आने वाले चुनाव में लोकतंत्र का मतलब सिखाएंगे। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक जिम्मेदार एवं सार्वजनिक मंच पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस प्रकार की असंवैधानिक और असभ्य भाषा का प्रयोग किया गया। यह न केवल देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर आघात है, बल्कि प्रधानमंत्री के पद की गरिमा का भी अपमान है। नरेंद्र मोदी केवल एक राजनेता नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों की आकांक्षाओं और उम्मीदों के प्रतीक हैं। उन पर की गई कोई भी अभद्र टिप्पणी देश की जनता की भावना को ठेस पहुंचाती है। सभी ने टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध त्वरित और कठोर कार्रवाई करने की मांग की। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद पांडेय, मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह, गौतम तिवारी, सुरेश गुप्ता, राजेश कुशवाहा, विनोद पासवान, ललित मोहन सिंह, सुनील सिंह, अरविंद भारतीय, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह, जिला मंत्री सोनू ठाकुर, शाश्वत उपाध्याय, सोनू सिंह, अभिषेक गुप्ता, सत्येंद्र सिंह बजरंगी, देवेंद्र पांडेय, दिवाकर द्विवेदी, सत्यप्रकाश तिवारी, मदन गुप्ता, विशाल पाण्डेय, विवेक सनी, गोपेश प्रसाद, मनोज तिवारी, संजय मिश्रा, उग्रसेन उपाध्याय, मुन्ना पांडेय शाश्वत उपाध्याय, अभिषेक गुप्ता, विपुल राज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment