Bakwas News

बाइक चोर गिरोह का मुख्य सरगना भोजपुर जिला के तरारी से गिरफ्तार

काराकाट थाना क्षेत्र हरिहरपुर गांव के समीप से 9 अगस्त को हथियार दिखाकर बाइक लूट की घटना में पुलिस ने मुख्य सरगना व भोजपुर जिला के तरारी थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी सुमित कुमार को गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस अधीक्षक व बिक्रमगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संकेत कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में शनिवार को एक प्रेस वार्ता में बताया कि उक्त मामले में उसी दिन घटना के बाद भाग रहे तीन बाइक लूटेरों को काराकाट पुलिस ने पीछा किया था। इसी क्रम में एक अपराधकर्मी को कच्छवां नहर पुल के पास ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची काराकाट पुलिस ने छीनी हुई मोटरसाईकिल एवं पकडाये हुए व्यक्ति को पुलिस अभिरक्षा में लिया। पकड़ाए व्यक्ति ने अपने को भोजपुर जिला के तरारी थाना क्षेत्र के महादेव पुर निवासी हीरा सिंह का पुत्र खुशनुम कुमार उर्फ मोदी बताया। उसने उक्त घटना में संलिप्त तरारी थाना क्षेत्र के ही सैदपुर निवासी बिनोद सिंह यादव का पुत्र सुमित कुमार और महादेवपुर निवासी टन्टु सिंह के पुत्र राहुल कुमार के बारे में जानकारी दिया। उसी के निशानदेही पर शुक्रवार को तरारी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। काराकाट थानाध्यक्ष ने तरारी से उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया। पुलिस राहुल की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।
गिरफ्तार अभियुक्त सुमित का आपराधिक इतिहास

1. काराकाट थाना काण्ड संख्या-102/23, दिनांक-21.04.2025, धारा-392 भादवि

2. तरारी थाना काण्ड संख्या-131/22, दिनांक-18.06.2022, धारा-379 भादवि

3. तरारी थाना काण्ड संख्या-73/22, दिनांक-24.04.2023, धारा-379 भादवि

4. कच्छवाँ थाना काण्ड संख्या-40/21, दिनांक-20.07.2021, धारा-379 भादवि

5. काराकाट थाना कांड संख्या 401/25 दिनांक 09.08.2025 धारा 309 (4) बीएनएस लूट कांड

टीम में शामिल पुलिसकर्मी
1. भागीरथ कुमार, थानाध्यक्ष काराकाट

2. पुअनि दयाशंकर साह, काराकाट थाना।

3. सशस्त्र बल काराकाटा थाना

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment