Bakwas News

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चलाया सदस्यता अभियान, पहले दिन बनाये 2 सौ सदस्य

 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बिक्रमगंज इकाई ने सोमवार को सदस्यता अभियान चलाया। ए एस कॉलेज बिक्रमगंज में सदस्यता अभियान के लिए कैंप लगाया गया। कैंप में पहले दिन दो सौ छात्र छात्राओं को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्य बनाया। परिषद के जिला संयोजक रितेश बाबा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 1 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसे हर हाल में पूरा करना है। परिषद हमेशा विद्यार्थियों की समस्या को हमेशा उठाता रहता है। समस्याओं के समाधान के लिए विश्वविद्यालय से लेकर कॉलेज तक संघर्ष करते रहता है। परिषद के इसी संघर्ष को देखकर छात्र छात्रा इससे जुड़ने के लिए काफी उत्साहित है। काफी संख्या में ये परिषद की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। उन्होंने बताया कि यह अभियान बिक्रमगंज के विभिन्न महाविद्यालयों में एक सप्ताह तक चलाया जाएगा। जिसमें लगभग 1 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला सहसंयोजक आदित्य कश्यप ने बताया कि परिषद अपने लक्ष्य को हर हाल में पूरा करेगा। सदस्यता अभियान में सैरभ तिवारी, अंशु तिवारी, नीतीश कुमार, रवि भाष्कर सहित कई लोग शामिल थे।

Leave a Comment