Bakwas News

युवा नेता रवि भास्कर ने विहिप अध्यक्ष संतोष भंडारी को किया सम्मानित

विश्व हिंदू परिषद बिक्रमगंज के अध्यक्ष बनाए जाने पर संतोष भंडारी को युवा नेता रवि भास्कर ने शुक्रवार को सम्मानित किया। दानापुर कैंट से चलकर कैमूर घाटी स्थित गुप्तेश्वर धाम जलाभिषेक के लिए जा रहे विश्व हिंदू परिषद के सदस्य भी उनके साथ पहुंचे और सम्मानित करने का काम किया। बताते चलें की विगत दिनों संतोष भंडारी को विश्व हिंदू परिषद बिक्रमगंज के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित करने के बाद कांवरियों की टीम काफी हर्षित दिखी। टीम के संजय सिंह,चंदन सिंह रंजीत सिंह, दीपू सिंह एवं दिलीप सिंह ने कहा कि सम्पर्क के दौरान रवि भास्कर ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद बिक्रमगंज के अध्यक्ष को सम्मानित करना है।यह सुनकर काफी प्रसन्नता हुई और हमारी टीम को भी उन्हें सम्मानित करने का अवसर मिला। विहिप अध्यक्ष ने बताया कि बिक्रमगंज के रास्ते प्रत्येक वर्ष हजारो की संख्या में सावन माह में बिहार के विभिन्न जिलों से सैकड़ों की संख्या में लोग कैमुर पहाड़ी स्थित अतिप्राचीन शिव मंदिर गुप्तेश्वर धाम जलाभिषेक के लिए जाते हैं।बिक्रमगंज क्षेत्र में उनके लिए समुचित व्यवस्था करने पर विहिप द्वारा विचार किया जा रहा है। इसके लिए अधिकारियों से सम्पर्क किया जा रहा है। मौके पर लल्लु पांडे, अंकित महाजन एवं महेंद्र साह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment