Bakwas News

बीडीओ ने खेलड़िया में किया गणना प्रपत्र इंट्री का निरीक्षण

बीडीओ काराकाट राहुल कुमार सिंह ने शनिवार को जयश्री पंचायत के खेलड़िया खुर्द में गणना प्रपत्र इंट्री का भौतिक निरीक्षण किया। संबंधित सुपरवाइजर एवं बीएलओ को गणना प्रपत्र इंट्री में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ हीं मतदाता से भी फिडबैक लिया और कहां कि सभी मतदाता अपने संबंधित बी एल ओ को गणना प्रपत्र भरकर जल्द से जल्द जमा कर दें ताकि ससमय अपलोड किया जा सके। मौके पर सुपरवाइजर सह श्रम परावर्तन पदाधिकारी काराकाट देवाशिष सिंह, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राहुल सिंह, संजय सिंह(शिक्षक), बी एल ओ एंव बी एल ओ सहायक उपस्थित थे।

Leave a Comment