Bakwas News

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सासाराम-आरा रेलखंड का निरीक्षण

मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने बुधवार को निरीक्षण यान द्वारा डीडीयू जंक्शन से चलकर मंडल के अंतर्गत सासाराम-आरा रेलखंड का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेल अवसंरचना, परिचालन तथा विभिन्न यात्री सुविधाओं व कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण क्रम में बिक्रमगंज और पीरो स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत जारी विकास कार्यों का जायजा लिया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने दोनों स्टेशन परिसरों में विकसित की जा रही यात्री सुविधाओं और कार्यों का सूक्ष्म अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त, गढ़ नोखा एवं गड़हनी स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई और रखरखाव की स्थिति का निरीक्षण किया गया। साथ ही रेलखंड पर स्थित कुछ अंडरपास की स्थिति का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण संरक्षा, सुरक्षा, समय पालन एवं टिकट चेकिंग का समेकित कार्यकलाप है। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले सासाराम स्टेशन पर यात्री सुविधाओं व प्रगति पर कार्यों की जानकारी ली गई। निरीक्षण के समय मंडल के विभिन्न शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment