Bakwas News

भाजपा ने की सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया सबका साथ सबका विकास और सब के विश्वास के साथ पुनः एनडीए की सरकार बिहार में बनेगी : मंत्री सुनील कुमार

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के बरना मोड़ पर स्थित रुद्रांश रिसॉर्ट में भाजपा ने सक्रिय सदस्य सम्मेलन का सफल आयोजन किया। सम्मेलन में बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार, काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज, रोहतास जिला के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल उपस्थित रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता बिक्रमगंज मंडल अध्यक्ष उतरी गौतम तिवारी ने किया तथा संचालन धनंजय सिंह ने किया। इस सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता , पं दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पण व दीप जलाकर किया गया। सम्मेलन में सभी अतिथियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि भाजपा ने कभी पार्टी के हित में नहीं बल्कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ राष्ट्रीय हित में काम करती है। इस पार्टी की स्थापना भी इसी उद्देश्य को लेकर की गई है। उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा के चुनाव संबंधित कुशल रणनीति एवं दिशा निर्देश पर भी चर्चा की। काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने कहा कि आज भारत का हर नागरिक केंद्र की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुआ है। एनडीए की सरकार बिहार के हर क्षेत्र में विकास का नया आयाम कायम कर रही है। संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के मूल्य और लक्षण को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित भी किया। सम्मेलन को जिला अध्यक्ष संतोष पटेल, जिला महामंत्री प्यारेलाल ओझा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बलिराम मिश्रा, राजेश्वर सिंह, संजीव मिश्रा, अखिलेश पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष मदन प्रसाद वैश्य, सीनेट सदस्य मनीष रंजन, जिला अध्यक्ष अतिपिछड़ा मोर्चा नवीन चंद्र साह, जिला उपाध्यक्ष मालती कुशवाहा, जिला मंत्री दीपक राय, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रितेश राज, काराकाट मंडल अध्यक्ष उतरी सुरेश गुप्ता, संझौली मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र पाठक, गोराडी नगर अध्यक्ष विनोद पासवान, काराकाट प्रखंड पूर्व अध्यक्ष सुरेश तिवारी बिक्रमगंज नगर अध्यक्ष नागेश्वर कुशवाहा, मुन्ना पांडेय, अनंत तिवारी, विशाल पाण्डेय, रजनीश पांडेय, विवेक सन्नी कई लोग उपस्थित थे।

पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने सभी सक्रिय सदस्यों एवं पदाधिकारी को स्वयं अंग वस्त्र देखकर के सम्मानित किया।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment