Bakwas News

गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ प्रारम्भ

बिक्रमगंज में 24 कुंडिय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ एवं विराट पुस्तक मेले का द्वितीय दिवस का कार्यक्रम प्रातः 6:00 बजे से ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग व्यायाम के साथ अखिल विश्व गायत्री परिवार की तत्वाधान में शुरू हुआ। यह कार्यक्रम बिक्रमगंज के अनजबित सिंह कॉलेज के प्रांगण में चल रहा है। महायज्ञ वैदिक रीति-विधान एवं कर्मकांड के द्वारा संपन्न कराए गए साथ ही साथ सभी प्रकार के संस्कार भी कराए गए शांतिकुंज हरिद्वार के टोली नायक खेमचंद विशाल ने राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत होकर धर्म तंत्र से प्रजातंत्र की बातें बताते हुए अखंड ज्योति एवं युग निर्माण योजना तथा युग पुरुष श्रीराम शर्मा की साहित्य पढ़ने एवं स्वाध्याय करने की आग्रह किया। यज्ञ संपन्न होने के पश्चात श्रद्धालुओं ने पुस्तक मेला में जाकर पंडित श्रीराम शर्मा द्वारा रचित पुस्तकों का क्रय श्रद्धा पूर्वक किए। यज्ञ स्थल पर विशेष कार्यकर्ता के रूप श्रद्धेय श्री विकास भाई देव यादव शिबू मंडल घनश्याम जी क्षेत्रीय कार्यकर्ता के रूप में ट्रस्टी श्री हरिद्वार उपाध्याय श्री जयप्रकाश सिंह किरण सिंह श्री नवीन चंद्र शाह सुशील उपाध्याय सुशील सिंह सुनैना सिंह मीरा देवी शारदा देवी अनीता देवी कृष्णा देवी शांति देवी कुसुम देवी सुनीता देवी राकेश शर्मा श्रीनाथ सिंह अरविंद सिंह, चितरंजन सिंह कृष्णकांत सिंह प्रेम शंकर ओझा चंदन कुमार सिंह इत्यादि। सभी कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण एवं गायत्री महामंत्र की आलोक में की जाती है। आज की कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Comment