Bakwas News

उपभक्ताओं की शिकायतों के निवारण के लिए किया गया शिविर का आयोजन

मुख्यालय के निर्देशानुसार विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बिक्रमगंज के विभिन्न पंचायत स्तर पर विद्युत उपभोक्ताओं के सहूलियत हेतु बीते 10 फरवरी से शिविर लगाकर सभी तरह के विद्युत सम्बंधित शिकायतों का निष्पादन किया जा रहा है। विशेष शिविर का आयोजन आगामी 30 मार्च तक किया जायेगा। सहायक विद्युत अभियंता बिक्रमगंज राज कुमार ने बताया कि शनिवार को आयोजित शिविर में प्रशाखा के विभिन्न पंचायत स्तर पर आयोजित विशेष कैंप में विद्युत उपभोक्ताओं के विभिन्न शिकायत यथा स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायत, विद्युत विपत्र सुधार, विपत्र भुगतान, नए विद्युत संबंध, कृषि हेतु विद्युत संबंध, खराब मीटर को बदलने हेतु एवं अन्य प्राप्त आवेदन का त्वरित निष्पादन हेतु उपभोक्ता पहुंचे। कुछ उपभोक्ताओं का बिजली बिल ऑनस्पॉट सुधार कर दिया गया, जिनके विपत्र में ऑनस्पॉट सुधार संभव नहीं थे उनका आवेदन पत्र ले लिया गया है तथा सात कार्यदिवस में सुधार कर दिया जाएगा। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बिक्रमगंज अंतर्गत 22 फरवरी को विपत्र सुधार से सम्बंधित कुल 21 आवेदन प्राप्त हुए तथा 65 उपभोक्ताओं का विद्युत सम्बन्ध बकाया रहने के कारण आस्थाई रूप से विच्छेद कर दी गयी है साथ हीं उक्त तिथि को 100093 रुपये राजस्व संग्रहण भी किया गया है। 3 उपभोक्ताओं के कैंप स्थल पर सुधार संभव थे उनके कैंप स्थल पर ही आवेदनों का निष्पादन कर दी गयी है। बता दें की कुल प्राप्त आवेदनों मे प्रशाखा बिक्रमगंज मे 2, दिनारा मे 11, दावथ मे 3, सूर्यपुरा मे 3, संझौली मे 2 आवेदन आये एवं अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा चोरी को लेकर अब तक 51 व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज भी कराई गयी है जिसमे कुल जुर्माना की राशि 11.02 लाख है।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment