Bakwas News

विकसित भारत का निंव मजबूत करेगा 2024 -26 का बजट इंजीनियर संजय शर्माट

**विकसित भारत की नींव मजबूत करेगा 2024-26 का बजट** इंजीनियर संजय शर्मा 

अंजनी कुमार

अरवल।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2024-26 के लिए मोदी सरकार का आठवां बजट पेश किया। बजट पेश करने में एक घंटे से ज्यादा का समय लगा। बजट पास होने के बाद भाजपा के पूर्व प्रमुख नेता इंजीनियर संजय शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह बजट 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी देता है।

संजय शर्मा ने वित्त मंत्री और उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि सरकार बड़े लक्ष्य तय करती है, उन्हें प्राप्त करती है और फिर उससे भी बड़े लक्ष्य तय करती है। उन्होंने 12 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स छूट को आम नागरिकों के लिए बड़ा कदम बताया। उनका कहना है कि टैक्स में छूट से आम लोगों को अपने विकास के लिए पैसा खर्च करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने किसानों के लिए बजट में अप्रत्याशित रकम की वृद्धि को मोदी सरकार की “जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान” की सोच का प्रतीक बताया। बजट को अमृत काल बजट और सप्तऋषि थीम पर आधारित बताते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट नए भारत की नींव रखेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश इस बजट को देश के 140 करोड़ नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने वाला बताया गया। महिलाओं, युवाओं के सशक्तिकरण और पर्यटन जैसे क्षेत्रों पर भी इसमें ध्यान दिया गया है। इसे देश के भविष्य के निर्माण का बजट कहा गया।

संजय शर्मा ने इसे समावेशी और नवोन्मेषी बजट बताते हुए कहा कि इसमें निरंतरता का विश्वास है। उन्होंने कहा कि यह बजट युवा, गरीब, महिला और किसान जैसे चार स्तंभों को सशक्त करेगा। भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में यह बजट अहम भूमिका निभाएगा।

Anjani Kumar
Author: Anjani Kumar

Leave a Comment