आमस, गया
दर्जनों पंचायतों के हजारों गरीब-गुरबों के बीच बांट चुके हैं कंबल-सीताराम यादव
गया जिला मुखिया संघ संयोजक सह प्रभारी मगध प्रमंडल सीताराम यादव ने शनिवार को आमस हाई स्कूल ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया। चलो गांव जनता के द्वार कार्यक्रम में तहत उन्होंने कहा कि गरीब-गुरबे, बेसहारा, वृद्ध, लाचार व अनाथों की सेवा करना उनकी प्राथमिकता रही है। इनकी सेवा में सदैव खड़ा रहते हैं। कहा इनकी सेवा से बढ़कर दूसरा कोई धर्म नहीं हो सकता। लोगों के उत्थान के लिए पंचायत स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे हैं। शेरघाटी विस के डोडी, आमस व शेरघाटी प्रखंड की दर्जनों पंचायतों में इसका आयोजन कर चुके हैं। इनकी कार्यशैली से लोग बेहद गदगद हैं। इन्होंने सैकड़ों गरीब-गुरबे व वृद्धों के बीच कंबल का वितरण भी किया। मौके पर छोटन खां, बलिराम सिंह, मुन्ना सिंह यादव, बलिराम वर्मा, चितरंजन ठाकुर, लालदेव भुइयां, कृष्णा ठाकुर, शिवशंकर सिंह, उपेन्द्र सिंह, जितेन्द्र यादव आदि रहे।