Bakwas News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित 

भारतीय जनता पार्टी काराकाट विधानसभा स्तरीय बूथ कमिटी बनाने को लेकर पार्टी कार्यालय काराकाट में बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ललित मोहन सिंह ने किया। बैठक में युद्ध स्तर पर सभी बूथ और सभी पंचायत में जल्द से जल्द कमेटी बनाने का निर्माण लिया गया। काराकाट विधानसभा के प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने आए हुए सभी भाजपा के पदाधिकारियों को 30 नवंबर तक कमेटी बनाने के लिए काम करने की अपील की। मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता अखिलेश पाण्डेय, दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुन्ना पांडेय, महामंत्री रजनी कान्त पाण्डेय,किसान मोर्चा के प्रखंड संयोजक अनिल सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता भाग लिया।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment