धर्मेन्द्र कुमार सिंह
आमस, गया
नेक व ईमानदारी व्यक्ति थे सुरेन्द्र यादव-डॉ. विनोद प्रसाद यादव
गया जिले के आमस प्रखंड की रामपुर पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष स्व. सुरेन्द्र यादव की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई। प्रदेश के पूर्व मंत्री और शेरघाटी विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ. विनोद प्रसाद यादव, गया एमएलसी रिंकू यादव, भगत यादव, भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेता संतोष कुमार गुप्ता, पूर्व मुखिया व अकौना पंचायत के पंचायत समिति सदस्य विरेन्द्र यादव आदि ने पैतृक गांव पहाड़पुर में बने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प व माला चढ़ा कर श्रद्धापूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इन्होंने कहा पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव नेक और इमानदार व्यक्ति थे। इसलिए ये सबके प्यारे थे। लोग इन्हें खूब चाहते थे। छोटे भाई व पूर्व मुखिया विरेन्द्र यादव ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उनकी मौत हार्ट अटैक से हो गई थी। छोटे भाई रविन्द्र यादव, पत्नी शांती देवी, पुत्र सुनील यादव, प्रभात कुमार, संतोष गुप्ता, हरिनंदन यादव, बनारसी यादव, रविन्द्र सिंह, रामलायक सिंह आदि ने भी श्रद्धंजलि दी।