आमस (गया) धर्मेन्द्र कुमार सिंह
महीनों से नाली के ढक्कन टूटे होने के कारण गया जिले के आमस अस्पताल के पीछे बसा नारायण कॉलोनी के लोगों को आना-जाना मुश्किल हो गया है। कॉलोनी के लोग व व्यवसाईयों को खेत से होकर आना-जाना व जरूरी सामान लाना-लेजाना पड़ रहा है। इससे वे बेहद परेशान हैं। इस कॉलोनी के अधिकांश लोगों का अपना व्यवसाय है। इस वजह दिन-रात आना-जाना होता है। नारायण साव, प्रशांत कुमार सिंह, विक्की कुमार, अजित कुमार, अशोक कुमार, मुकेश गुप्ता, पंकज, राजेश, रौशन गुप्ता आदि ग्रामीण व व्यवसाईयों ने बताया कि टूटे ढक्कन की मरम्मी व बदलने के लिए कई बार स्थानीय अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधियों से कर चुके हैं। लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। यह कॉलोनी आमस पंचायत के अधिन है। मुखिया मनोज यादव ने बताया कि करीब दो सालों से पंचायत को विकास की राशि नहीं मिली है। कई गांव-टोले में नाली-गली निर्माण व मरम्मती के काम ठप पड़े हैं। फंड मिलते ही सब को ठिक कराया जाएगा।
ugun fiyat vps sunucu