Bakwas News

करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत

अरवल। जिले के कुर्था ब्लॉक अंतर्गत एक महिला की विधुत करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कुर्था निवासी रंजीत मिस्त्री की 27 वर्षीय पत्नी विभा कुमारी मंगलवार को सुबह छत की छज्जा पर कपड़ा पसार रही थी इसी दौरान छत के पास से गुजरा एलटी लाईन तार की चपेट में आ गई जिसमें वह बुरी तरह से झुलस गई। हालांकि परिजनों ने उसे किसी तरह तार से अलग किया और आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने जांच पड़ताल कर उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही परिजनों को मृत होने की खबर लगी मानों उनपर पहाड़ टूटू गया और जोर जोर से रोने बिलखने लगे। हालांकि आसपास के लोगों ने किसी तरह ढाँढस बंधाते हुए शव को घर ले जाया गया जहां मृतक महिला के चार छोटे छोटे बच्चे को देखकर हर किसी के आंखों में आंसू आ गए।

 

इसके बाद कुर्था पुलिस को सूचना दी गई सुचना मिलते ही कुर्था थाने में तैनात पीएसआई स्मिता उपाध्याय व रूपेश कुमार घर पर पहुंचे जहां घटना की तहकीकात कर परिजनों का फर्द बयान दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल अरवल भेज दिया।बताया जा रहा है एक दो दिन में उस गली में एलटी तार बदला जाना था और कवर तार लगाया जाना था ऐसे में कहा जा सकता है कि ईश्वर को तो कुछ और ही मंजूर था। खड़े लोग एक ही चर्चा कर रहे थे चार छोटे छोटे बच्चों को कौन संभालेगा भगवान ने ऐसा दुःख क्यों दिया। हालांकि मृतक महिला के पति रंजीत मिस्त्री का रो रो कर हाल बेहाल था वो अपनी पत्नी को गोद मे लेकर उसे आंख खोलने का गुहार लगा रहा था। इस तरह के मार्मिक दृश्य देखकर हर किसी की आंखों में आंसू झलक उठा।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment