आमस (गया) धर्मेंद्र कुमार सिंह
आमस प्रखंड के हमजापुर-इमामगंज मोड़ पर शुक्रवार को पार्टी कार्यकताओं ने जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर का भव्य स्वागत किया। सरपंच संघ अध्यक्ष व पार्टी नेता रामाधार सिंह की नेतृत्व में पार्टी से जुड़े दर्जनों युवा कार्यकर्ता ढोल-बाजे के साथ फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। आमस में युवाओं का स्वागत पाकर प्रशांत किशोर बेहद गदगद दिखे। रामाधार सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर हम युवाओं के राजनीति पथदर्शक के रूप में उभर कर आए हैं। आज की राजनीति में उनके जैसे नेताओ की मांग है। अब तक सभी पार्टियां सूबे के युवाओं को छलने का काम किया है। जिसका बड़ा उदाहरण युवाओं की बेरोजगार है। कहा शेरघाटी विस क्षेत्र में पार्टी को मजबूत बनाने में वे दिन-रात काम कर रहे हैं।
कहा आने वाले दिनों में सूबे में जन सुराज पार्टी का जनाधार सबसे बड़ी होगी। रामाधार सिंह ने बताया कि पार्टी सुप्रिमो एक कार्यक्रम में शामिल होने रोड मार्ग से इमामगंज जा रहे थे। स्वागत करने वालों में पप्पू पासवान, राजनंदन पासवान, शिवशंकर दास, धीरज, रोबिंद, गौतम, आयुष, प्रियम, मनोज यादव, हनी सिंह आदि युवा शामिल रहे।