अरवल । 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह का आयोजन जिले के ऐतिहासिक गांधी मैदान अरवल में किया गया जिले के प्रभारी मंत्री हरि सहनी, डीएम वर्षा सिंह एवं एसपी राजेंद्र कुमार भील द्वारा गांधी मैदान में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। तत्पश्चात प्रभारी मंत्री हरि सहनी ने राष्ट्र ध्वज को फहराया और तिरंगे को सलामी दी।उन्होंने पुलिस जवानों द्वारा आयोजित परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ डीएम वर्षा सिंह, एसपी राजेंद्र कुमार भील मौजूद थे। राष्ट्रध्वज फहराये जाने के बाद मंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बिहार और देश की विकास की उपलब्धियां को गिनाया। उन्होंने कहा कि भारत देश को परम वैभव के सर्वोच्च शिखर पर ले जाना है।उन्होंने बिहार सरकार की जन कल्याणकारी और विकास योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। सभी क्षेत्रों में काम हो रहा है।
राजकीय समारोह के दौरान जिले मे विभिन्न कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारीयों, कर्मियों, गुड सेमेरिटन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ हीट एंड रन लाभार्थियों को चेक प्रदान किया गया। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष साधना कमारी, जदयू केप्रदेश महासचिव जितेंद्र पटेल, जदयू जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष यादव कुसुम गणेश , जदयू जिला उपाध्यक्ष सकेत शर्मा और टूटू शर्मा बासपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह यादव, गुड्डू पटेल सहित जिलाप्रशसन के अन्य अधिकारी मौजूद थे। समारोह को दखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।