Bakwas News

बोलबम की जयघोष से सोमवार की पूरी रात गूंजता रहा करपी देवकुंड पथ

करपी,अरवल। बोलबम की जय घोष से सोमवार की पूरी रात गूंजता रहा करपी देवकुंड पथ। रविवार की अहले सुबह से देर रात तक देवकुंड जाने वाले कावरियों का जत्था से करपी इमामगंज भाया शहरतेलपा पथ पटा रहा। मध्य रात्रि के बाद डाक बम की जय घोष एवम भिशिल की आवाज गूंजते रहे जो सोमवार को आठ बजे तक चलता रहा।

 

तीसरी सोमवारी को जिले के सीमा पर स्थित बाबा दूधेश्वर नाथ पर बड़ी संख्या कावरिया समेत अन्य शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। करपीपी,शांति पुरम ,खजुरी समेत अन्य स्थानों पर शिवभक्त कवारियो के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उधर प्रखंड क्षेत्र के करपी,खजुरी, रोहाई,पाठक बीघा समेत अन्य शिवालयों में बाबा भोले नाथ पर जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तो की भीड़ उमड़ी रही। नादी में बुढ़वा महादेव तो तेरा में सहस्त्र लिंगी पर जलाभिषेक करने के काफी भीड़ उमड़ी। ऐसा कहा जाता है कि तेरा सहस्त्र लिंगी पर एक बार जलाभिषेक करने एक हजार का फल मिलता है।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment