Bakwas News

पर्यावरण सुदृढ़ता के लिए लगाए गए पीपल पौधे ‌

आरा बिक्रमगंज मुख्य मार्ग पर धावां पुल के समीप नहर किनारे बुधवार को स्थानीय लोगों द्वारा देव वृक्ष पीपल का पौधा लगाया गया। पर्यावरण सुदृढ़ता के लिए पीपल के पांच पौधे लगाए गए और उनके देखरेख का भी संकल्प लिया गया। पौधारोपण कार्य पत्रकार रवि रंजन, संतोष भंडारी एवं समरसता पुरुष संजय तिवारी द्वारा किया गया। बताते चले की पर्यावरण की शुद्धता एवं वातावरण में सर्वाधिक ऑक्सीजन उपलब्धता के लिए विगत वर्षों से संतोष भंडारी द्वारा “आओ ऑक्सीजन बचाए, पीपल बरगद वृक्ष लगाए” अभियान चलाया जाता है। इस अभियान के अंतर्गत बरसात के दिनों में अन्यत्र उगे पीपल एवं बरगद के पौधों को उचित स्थान पर उनके द्वारा लगाया जाता है।

 

शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस अभियान के अंतर्गत पीपल एवं बरगद के कई पौधे लगाए गए हैं। जिसमें कुछ पेड़ के रूप में पर्यावरण संरक्षण का काम कर रहे हैं तो कुछ पौधे सूख कर नष्ट भी हुए हैं। समरसता पुरुष ने बताया कि भीषण गर्मी से पृथ्वी को बचाने सहित सर्वाधिक वर्षा के लिए पेड़ आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल में कम से कम 10 देव वृक्ष लगाने चाहिए। वही संतोष भंडारी ने बताया कि अभियान से लोग जुड़े इसके लिए निरंतर प्रयास जारी है। प्रत्येक वर्ष बरसात के दिनों में पीपल, बरगद और नीम के पौधे उगते हैं परंतु उचित स्थान के अभाव में नष्ट हो जाते हैं। जिन्हें बचाने के साथ इस अभियान के अंतर्गत पर्यावरण को लाभ पहुंचाने का काम युद्ध स्तर पर किया जाएगा।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment