Bakwas News

दहेज के खातिर ससुराल वालों ने जहर देकर विवाहिता को मार डाला, पति व सास गिरफ्तार

आमस (गया) धर्मेन्द्र कुमार सिंह

दहेज में महज सोने की अंगूठी और बाइक के खातिर सासुराल वालों ने विवाहिता शांति देवी को गला दबाकर मारर डाला। यह शिकायत मृतिका की मां देवंती देवी ने आमस थाने में लिखित तौर पर दी है। जिसमें पति, सास, भैसूर, देवर व इनकी पत्नियां समेत ससुराल के आधा दर्जन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाई है। यह मामला गया जिले से करीब 70 किलोमीटर दूर आमस थाना क्षेत्र के बनाही गांव की है। यह हृदयविदारक घटना शुक्रवार रात की बताई जाती है। इधर मायके वालों द्वारा हत्या की सूचना दिए जाने के बाद आमस पुलिस ने छिपा कर रखे विवाहिता के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल गया भेज दिया। वहीं पति मुकेश चौधरी उर्फ मुकेश कुमार व सास बेचनी देवी को गिरफ्तार कर लिया। इनसे घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। जबकि भैसूर व देवर और उनकी पत्नियां घर में ताला बंद कर भाग गईं। अपर थानेदार धन्नू कुमार सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या के आरोपितों के विरूद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

प्रताड़ना का पहले से दर्ज है केस

बताया जाता है कि औरंगाबाद जिले के महुआवां गांव निवासी देवंती देवी की पुत्री शांति देवी की शादी 2018 में आमस के बनाही गांव निवासी राजदेव चौधी के पुत्र मुकेश चौधरी के साथ हुई थी। इनके 5 वर्ष के एक पुत्र व 3 वर्ष की एक पुत्री भी है। मां की मौत के बाद से दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे बार-बार अपनी मां को खोज रहे हैं। अबोध दोनों बच्चों को क्या पता की उनकी मां अब इस दुनियां में नहीं रही। पुलिस अधिकारी के अनुसार मायके वालों ने दो वर्ष पूर्व दहेज प्रताड़ना का ससुराल वालों पर थाने में केस दर्ज कराई थी। आपसी समझौते भी कराये गए थे, लेकिन इससे भी बात नहीं बनी और विवाहिता की हत्या कर दी गई। इधर ग्रामीण बताते हैं कि मुकेश की पत्नी शांति ससुराल वालों के साथ आये दिन झगड़ा किया करती थी। वहीं ससुरालवालों का कहना है कि उसने खूद ही जहर खाकर जान दे दी। बताया यह भी जाता है कि अचानक तबियत बिगड़ने पर ससुराल वाले इलाज के लिए किसी अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच किसी ने घटना की सूचना मायके वालों को दे दी।

सोने की अंगूठी व बाइक की थी मांग

मृतिका की मां देवंती देवी के अनुसार सोने की अंगूठी व बाइक को लेकर ससुराल वाले आये दिन बेटी के साथ मारपीट किया करते थे। शादि में हजारों रुपये दहेज देने के बाद भी अंगूठी व बाइक की मांग की जा रही थी। कहा नहीं देने पर बेटी को जहर देकर व गला दवा कर मार डाला। उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Comment