आमस (गया) धर्मेन्द्र कुमार सिंह
गया जिले के आमस प्रखंड के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार राय ने शनिवार को सीओ अरशद मदनी से पदभार लिया। नवादा जिले के गोविंदपुर ब्लॉक से आये नीरज कुमार राय ने पूर्व बीडीओ डॉ. अवतुल्य कुमार आर्य का स्थान लिया। प्रखंड कार्यालय में योगदान देने के बाद नए बीडीओ नीरज कुमार राय ने कर्मियों के साथ बैठक कर सही तरीके से सभी काम समय पर निपटाने का निर्देश दिया। कहा काम में किसी तरह की कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी। आवास व पेंशन योजना सहित सभी योजनाओं को समय पर पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है। कहा काम के बदौलत आमस ब्लॉक को गया जिले में पहले स्थान पर रखना है। इसके लिए सभी को इमानदारी से काम करने होंगे।
नए बीडीओ का किया स्वागत
करमडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन यादव, बड़की चिलमी मुखिया मुखिया महेन्द्र पासवान, कलवन मुखिया जानकी चौहान, अकौना मुखिया किशोर मांझी, झरी पैक्स अध्यक्ष दीपू सिंह, आमस मुखिया मनोज यादव, महुआवां मुखिया प्रतिनिधि मो. कमरूदीन, रामपुर मुखिया डब्लू पासवान, सांवकला मुखिया प्रतिनिधि अशोक सिंह, पंसस अरूण पासवान, प्रखंड प्रमुख लड्डन खां, समाजसेवी खुर्रम खां, अनुज पासवान, विरेन्द्र यादव, रूपलाल चौहान, गोरे सिंह, बाबर अली, भोला पासवान, दुलाचंद यादव, श्याम यादव, सरपंच संघ अध्यक्ष रामाधार सिंह, संजय कुमार, धनंजय सिंह, चंद्रजीत यादव आदि ने फूल-मालाओं से नए बीडीओ का स्वागत किया।